कर्नाटक में कड़ी सुरक्षा के बीच टीपू जयंती का कार्यक्रम, विरोध में भाजपा सड़कों पर उतरी
कड़े विरोध के बावजूद कर्नाटक में आज टीपू जयंती मनाई जा रही है। कर्नाटक सरकार ने टीपू सुल्तान की जयंती पर आज कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसका भाजपा समेत कई संगठन विरोध कर रहे हैं।
बेंगलुरू। कड़े विरोध के बावजूद कर्नाटक में आज टीपू जयंती मनाई जा रही है। कर्नाटक सरकार ने टीपू सुल्तान की जयंती पर आज कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसका भाजपा समेत कई संगठन विरोध कर रहे हैं। कर्नाटक सरकार पिछले दो सालों से मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की जयंती मना रही है। हालांकि इस बार मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी खराब सेहत के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहे हैं। कार्यक्रम के मद्देनजर कर्नाटक के हुबली और धारवाड में धारा 144 भी लगाई गई है। वहीं अन्य जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications