बस्तर के टिन संग्राहकों को मिलेगा बाजार भाव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लॉन्च किया TIN पोर्टल

छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासी टिन खरीद को सुव्यवस्थित करने के लिए बस्तर में टिन पोर्टल लॉन्च करती है। यह प्रणाली मूल्य निर्धारण के लिए एलएमई बाजार मूल्यों, लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण, क्यूआर-आधारित आईडी और सीएमडीसी द्वारा वास्तविक समय की निगरानी के साथ ऑनलाइन रिकॉर्ड का उपयोग करती है, जिससे खनिज से आजीविका के प्रयासों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ती है।

सरकार ने बस्तर के जनजातीय टिन संग्राहकों को उनके खनिज का पारदर्शी और बेहतर मूल्य दिलाने के लिए TIN (Tribal Incentives on Natural Resources) पोर्टल लॉन्च किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को इस पोर्टल का शुभारंभ करते हुए कहा कि इससे टिन की खरीदी, गुणवत्ता जांच, मूल्य निर्धारण और भुगतान की पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी बनेगी।

Tin Portal Bastar Goes Digital

सरकार के अनुसार, पोर्टल की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि टिन की कीमत तय करने में लंदन मेटल एक्सचेंज (LME) के बाजार मूल्य को आधार बनाया जाएगा। इससे जनजातीय संग्राहकों को बाजार के अनुरूप उचित मूल्य मिलने में मदद मिलेगी। टिन बिक्री के बाद भुगतान सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजा जाएगा।

अधिकारियों के मुताबिक, पोर्टल के जरिए संग्राहकों का डिजिटल पंजीकरण किया जाएगा और टिन की गुणवत्ता जांच के बाद पूरी जानकारी ऑनलाइन दर्ज होगी। QR आधारित पहचान प्रणाली, बैंकिंग एकीकरण और एसएमएस अलर्ट जैसी सुविधाओं के माध्यम से संग्राहकों को खरीदी गई मात्रा, निर्धारित मूल्य और भुगतान की स्थिति की जानकारी मिल सकेगी। सरकार और छत्तीसगढ़ माइनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (CMDC) भी इस पूरी प्रक्रिया की रियल टाइम निगरानी कर सकेंगे, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद है।

बस्तर में बढ़ेंगे टिन क्रय केंद्र

वर्तमान में बस्तर संभाग में छह टिन क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। सरकार ने बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में तीन नए केंद्र खोलने का प्रस्ताव भी रखा है। इससे दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले जनजातीय संग्राहकों को अपने क्षेत्र के नजदीक ही टिन बेचने की सुविधा मिल सकेगी।

करोड़ों रुपये का हुआ भुगतान

CMDC के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024-25 में 8,707.2 किलोग्राम टिन अयस्क की खरीदी कर जनजातीय हितग्राहियों को लगभग 90.82 लाख रुपये का भुगतान किया गया। वहीं वर्ष 2025-26 में 20,895.335 किलोग्राम टिन की खरीदी के बदले करीब 3.81 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

मिनरल-टू-लाइवलीहुड' मॉडल पर जोर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि TIN पोर्टल केवल टिन खरीदी का डिजिटल प्लेटफॉर्म नहीं है, बल्कि यह ‘मिनरल-टू-लाइवलीहुड’ मॉडल का हिस्सा है। उनका कहना था कि इसका उद्देश्य बस्तर के प्राकृतिक संसाधनों से मिलने वाले आर्थिक लाभ को सीधे जनजातीय परिवारों की आय और आजीविका से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ माइनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (CMDC) और इंडियन ओवरसीज बैंक के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर भी हस्ताक्षर किए गए। सरकार का कहना है कि इससे वित्तीय सहयोग बढ़ेगा और लाभार्थियों को बैंकिंग सेवाओं तक बेहतर पहुंच मिल सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+