Times Now Exit Poll: त्रिपुरा-नागालैंड में बीजेपी की 'बल्ले-बल्ले', कांग्रेस की स्थिति चिंताजनक
टाइम्स नाउ एग्जिट पोल में बीजेपी के लिए राहत भरी खबर आई है। पोल के मुताबिक त्रिपुरा और नागालैंड में पार्टी सरकार बना सकती है।

त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। ऐसे में सोमवार शाम को तीनों राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए। खास बात ये है कि तीनों राज्यों में 60-60 सीटें हैं। टाइम्स नाउ-ईटीजी रिसर्च एग्जिट पोल के मुताबिक नागालैंड और त्रिपुरा में बीजेपी पूर्ण बहुमत हासिल कर लेगी। हालांकि ये एग्जिट पोल कितना सही होगा ये आगामी 2 मार्च को ही पता चल पाएगा।
टाइम्स नाउ-ईटीजी रिसर्च एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को त्रिपुरा में 21-27 सीटें मिलने की संभावना है। इस एग्जिट पोल में वाम दलों को 18-24 सीटें दी जा रहीं। वहीं तीरा मोथा पार्टी ने भी चुनाव में काफी मेहनत की थी, जिसको 12 से 17 सीटें मिलती नजर आ रहीं। इस एग्जिट पोल में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के लिए बुरी खबर सामने आई है। उसे पोल में एक भी सीट नहीं मिली।
नागालैंड के कौन आगे?
नागालैंड में एनडीपीपी और बीजेपी गठबंधन के भारी बहुमत से चुनाव जीतने की संभावना है। इस एग्जिट पोल में गठबंधन को 39-49 सीटें मिली हैं, जबकि नागा पीपुल्स पार्टी (एनपीएफ) के खाते में 4-8 सीटें गईं। इसके अलावा अन्य को 6-17 विधानसभा सीटें मिलने की उम्मीद है। त्रिपुरा की तरह नागालैंड में भी कांग्रेस के हालात चिंताजनक है, क्योंकि एग्जिट पोल में नागालैंड में उसे एक भी सीट नहीं मिली।
मेघालय में बीजेपी को झटका?
वहीं इस एग्जिट पोल ने मेघालय में एनपीपी को झटका दिया है। वहां पर एनपीपी के 18-26 सीटें जीतने की संभावना है, जबकि उसकी पूर्व सहयोगी बीजेपी को केवल 3-6 सीटें मिलने की उम्मीद है। पोल के मुताबिक कांग्रेस के 2-5 सीटें जीतने का अनुमान है, जबकि टीएमसी 8-14 सीटों पर कब्जा जमा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications