टाइम्स की लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत मोस्ट डिजायरेबल मैन, महिलाओं में रिया पहले पायदान पर
नई दिल्ली, जून 7: टाइम्स 50 मोस्ट डिजायरेबल वुमन 2020 लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में महिला और पुरुष श्रेणी में जिन शख्सियतों को जगह दी गई है। वह नाम सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। पुरुषों की लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत तो महिलाओं की सूची में रिया चक्रवर्ती पहले पायदान पर हैं। लिस्ट में अलग-अलग फील्ड से ताल्लुक रखने वाले 40 साल से कम उम्र के उन पुरुष और महिलाओं को शामिल किया गया था, जिन्होंने पिछले एक साल में प्रभाव छोड़ा।

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को पहला स्थान मिला
टाइम्स 50 मोस्ट डिजायरेबल वूमेन 2020 की लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत मर्डर केस के चलते सुर्खियों में रहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को पहला स्थान मिला है। दरअसल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन पर उन्हें खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप लगे। यहां तक कि सुशांत के चाहने वालों ने तो उन्हें कातिल तक बता दिया था। लिस्ट में उन लोगों को जगह मिली है जो लोगों पर या सार्वजनिक रूप से प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहे हैं।

टाइम्स 50 मोस्ट डिजायरेबल वूमेन 2020 की लिस्ट
इस लिस्ट में रिया के आलावा रिया चक्रवर्ती दूसरे स्थान पर एडलिन कैस्टेलिनो (मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की थर्ड रनरअप) तीसरे स्थान पर दिशा पाटनी, चौथे पर कियारा आडवाणी, पांचवें पर दीपिका पादुकोण, छठे पर कटरीना कैफ, सातवें पर जैकलीन फर्नांडीज, आठवें पर अनुप्रिया गोयंका, नौवें पर रुही सिंह, और दसवें स्थान पर अवरिति चौधरी रहीं। ये रैंकिंग ऑनलाइन पोल में मिले वोटों के आधार पर तय हुई है।

पहले स्थान पर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत रहे
अगर पुरुषों की लिस्ट की बात करें तो पहले स्थान पर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत रहे। वे 14 जून 2020 को अपने घर में पंखे से लटके मिले थे। इसके बाद से लगातार वे चर्चा में बने हुए हैं। सीबीआई और ईडी उनकी मौत से जुड़े अलग-अलग एंगल्स पर जांच कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके नाम से जुड़े ट्रेंड आए-दिन देखे जा सकते हैं। इसी के चलते वे 50 मोस्ट डिजायरेबल मैन की सूची में टॉप पर रहे।

डिजायरेबल मैन की सूची
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर तमिल एक्टर विजय देवरकोंडा, तीसरे स्थान पर आदित्य रॉय कपूर, चौथे पर विक्की कौशलस पांचवे पर दलकीर सलमान, छठे पर विराट कोहली, सातवें पर टाइगर श्रॉफ, आठवें पर रणवीर सिंह, नौवें पर गुरफतेह सिंह पीरजादा और दसवें स्थान पर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा रहे। इस लिस्ट में सिर्फ विराट कोहली को छोड़कर सभी फिल्म जगत ले जुड़े हुए लोग हैं।












Click it and Unblock the Notifications