भारत लौटना चाहते हैं विजय माल्या, लेकिन अभी नहीं
नयी दिल्ली। देश के नामी बैंकों से 9000 करोड़ का कर्ज लेकर देश छोड़ चुके किगफिंशर के मालिक विजय माल्या ने देश लौटने की इच्छा जताई है। माल्या ने कहा है कि वो देश लौटना चाहते हैं, लेकिन ये वापसी का सही वक्त नहीं है। माल्या ने ये बात यूके डेली से इंटरव्यू के दौरान कही। अपने इंटरव्यू में माल्या ने कहा कि 'मैं दिल से भारतीय हूं और मैं लौटना चाहता हूं। लेकिन ये लौटने का सही वक्त नहीं लग रहा। उन्होंने कहा कि इस वक्त वहां लौटने से उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए उचित मौका नहीं मिलेगा। विजय माल्या बनाम किसान: भारत की एक शर्मनाक गाथा

जब उनसे लोकेशन के बारे में पूछा गया तो माल्या ने कहा कि अपने रहने की जगह के बारे में बताना होशियारी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मैं कोई खूंखार अपराधी नहीं हूं कि ऑथोरिटीज को मेरी तलाश करने की जरूरत है। भगोड़ा कहा जाने पर आपत्ति जताते हुए माल्या ने कहा कि वो अपने दोस्त के साथ निजी दौरे पर निकले थे।
रिचर्ड ब्रैनसन और विजय माल्या..एक जैसे: रंगीन मिजाज, आलीशान जीवन
उन्होंने कहा कि जब वो पिछले साल लुकआउट नोटिस जारी होने पर नहीं भागे तो अब क्यों भागेंगे। आपको बता दें कि माल्या ने मीडिया से किसी भी तरह की बात करने से मना कर दिया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए भारतीय मीडिया को संदेश दिया कि वो उनके पीछे भागकर अपना समय बर्बाद नहीं करें।












Click it and Unblock the Notifications