चुनाव में कांग्रेस दौड़ से बाहर, मोदी रेस में सबसे आगे: जेटली

जेटली ने कहा लोकसभा के चुनावी दौड़ से कांग्रेस बाहर है और प्रधानमंत्री पद की दौड़ में नरेन्द्र मोदी औरों से बहुत आगे हैं। कांग्रेस की खराब हालत का हवाला देते हुए जेटली ने कहा कि ऐसे में भाजपा के पास यह ऐसा दुलर्भ अवसर है जिसे उसे गंवाना नहीं चाहिए और भारत के भविष्य के बड़े विचार के साथ आगे आना चाहिए।
कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी को भी आड़े हाथ लेते हुए जेटली ने कहा कि दिल्ली में उसकी सरकार कोई खास प्रेरणादायी नहीं है, हालांकि साथ ही इस बात को माना कि इस नयी पार्टी के लिए देश के कई क्षेत्रों में क्षणिक अवसर हैं।
अपने फेसबुक पेज पर जेटली ने पोस्ट किया कि आप भ्रष्टाचार के मुद्दे को बदलने का प्रयास करते हुए केवल छोटे मोटे भ्रष्टाचार पर ही ध्यान दे रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली की सरकार 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन, राष्ट्रमंडल खेल घोटाला और कोयला ब्लाक आवंटन जैसे घोटाले पर वह खामोश है। जेटली ने कहा कि इस अवसर को बाजपा को नहीं गंवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के रूप में बीजेपी के पास सबसे अधिक स्वीकार्य प्रधानमंत्री का उम्मीदवार है।












Click it and Unblock the Notifications