TikTok बैन पर होने पर 'पटियाला बेब्स' ने दी ये प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा अशनूर ने?

मुंबई। भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच भारत सरकार ने TikTok समेत 59 चीनी मोबाइल ऐप्स को बैन कर दिया है, दरअसल भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने चाइनीज ऐप की एक लिस्ट तैयार की थी और सरकार से अपील की थी कि इन ऐप पर प्रतिबंध लगाया जाए और लोगों से कहा जाए कि वो तुरंत इन ऐप को अपने फोन से हटा दें, सुरक्षा एजेंसियों की दलील है कि इन ऐप के जरिए भारतीयों का डेटा हैक किया जा सकता है। जिसके बाद सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इन सभी 59 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया।

अशनूर कौर ने किया फैसले का समर्थन

अशनूर कौर ने किया फैसले का समर्थन

ऐप्स पर बैन लगने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है, आम से लेकर खास लोग इस बारे में अपनी राय रख रहे हैं, इस मामले पर अब टिक टॉक स्टार और 'पटियाला बेब्स' के नाम से मशहूर अशनूर की प्रतिक्रिया सामने आई हैं, उन्होंने अपना एक वीडियो इंस्ट्रागाम पर शेयर किया है।

अब होगा आत्मनिर्भर भारत बनने का सपना साकार

वीडियो में वो सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कह रही हैं कि ये डिजिटल स्ट्राइक है, जो हुआ सही हुआ क्योंकि इन ऐप्स के बंद होने के बाद ही हमारा आत्मनिर्भर भारत वाला सपना साकार हो सकता है।

'जो डिस्ट्रेक्शन था वो हट गया'

अशनूर ने कहा कि दरअसल ये सारे ऐप्स हमारी लाइफ का हिस्सा बन गए थे, खासकर के यंग जनरेशन के लिए ये मनोरंजन का साधन थे, जो सबसे ज्यादा डिस्ट्रेक्शन था वो हट गया है अब हम प्रोडक्टिव चीजों पर फोकस कर सकते हैं।

Recommended Video

    Chinese App Ban के बाद Tik Tok की सफाई | 59 Chinese App Ban | Nikhil Gandhi | वनइंडिया हिंदी
    फिल्म 'मनमर्जियां' में भी नजर आ चुकी हैं अशनूर

    फिल्म 'मनमर्जियां' में भी नजर आ चुकी हैं अशनूर

    आपको बता दें कि 'पटियाला बेब्स' के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली अशनूर 5 साल की नन्ही उम्र से टीवी पर अभिनय कर रही हैं, अशनूर 'न बोले तुम न मैंने कुछ कहा', बड़े अच्छे लगते हैं, 'पृथ्वी वल्लभ', 'देवों के देव महादेव', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'महाभारत' जैसे सीरियलों और अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जियां' में भी दिख चुकी हैं।

    TikTok के भारत में करोड़ों यूजर्स हैं...

    TikTok के भारत में करोड़ों यूजर्स हैं...

    बताते चलें कि TikTok के भारत में करोड़ों यूजर्स हैं, फिलहाल सरकार के फैसले के बाद TikTok ऐप को अब गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से हटा लिया गया है, यानी एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स अब स्टोर से इसे डाउनलोड नहीं कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+