TikTok Ban: रामायण की सीता ने कहा-'पड़ोसियों से प्यार करो... लेकिन जब तक वो LAC और LOC पार न करे'

मुंबई। भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए TikTok समेत 59 चीनी मोबाइल ऐप को बैन कर दिया है, दरअसल भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने चाइनीज ऐप की एक लिस्ट तैयार की थी और सरकार से अपील की थी कि इन ऐप पर प्रतिबंध लगाया जाए और लोगों से कहा जाए कि वो तुरंत इन ऐप को अपने फोन से हटा दें, सुरक्षा एजेंसियों की दलील है कि इन ऐप के जरिए भारतीयों का डेटा हैक किया जा सकता है। जिसके बाद सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इन सभी 59 चीनी चीनी ऐप्स को बैन कर दिया।

रामायण की सीता ने कहा-पड़ोसियों से प्यार करो...

रामायण की सीता ने कहा-पड़ोसियों से प्यार करो...

ऐप पर बैन लगने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है, आम से लेकर खास लोग इस बारे में अपनी राय रख रहे हैं, इस मामले पर अब रामायण की सीता यानी अभिनेत्री दीपिका चिखलिया का भी रिएक्शन सामने आया है, उन्होंने ट्वीट करके सरकार के इस फैसले का समर्थन किया है।

'जो करना है वो करो... एक दृढ़ रुख अपनाओ'

दीपिका ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि पड़ोसियों से प्यार करो... लेकिन जब तक वो एलएसी और एलओसी पार न करे, उन्होंने आगे लिखा है कि 'जो करना है वो करो... एक दृढ़ रुख अपनाएं और देश के स्थानीय व्यापारियों और व्यापार का समर्थन करें और हमारे दैनिक जीवन से ऐसे पड़ोसियों की उपस्थिति को मिटाने की यात्रा शुरू करें।' दीपिका का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, काफी लोगों ने दीपिका की बात का समर्थन किया है।

Recommended Video

    Tik Tok , Helo समेत चीन के 59 Apps BAN ,अगर आप यूज़ करते हैं तो जानें अब क्या करना है|वनइंडिया हिंदी
    आईटी मंत्रालय ने दिया ये बयान

    आईटी मंत्रालय ने दिया ये बयान

    गौरतलब है कि आईटी मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि ये चीनी ऐप्स भारत की संप्रभुता, भारत की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के प्रति पक्षपातपूर्ण थे। मंत्रालय ने इन ऐप पर प्रतिबंध लगाने के लिए आईटी एक्ट की धारा 69ए का प्रयोग किया है।

     TikTok ऐप को अब गूगल प्ले स्टोर से हटाया गया

    TikTok ऐप को अब गूगल प्ले स्टोर से हटाया गया

    बताते चलें कि TikTok के भारत में करोड़ों यूजर्स हैं, फिलहाल सरकार के फैसले के बाद TikTok ऐप को अब गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से हटा लिया गया है, यानी एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स अब स्टोर से इसे डाउनलोड नहीं कर सकते हैं, हालांकि इस ऐप को यूजर्स के स्मार्टफोन्स से ब्लॉक नहीं किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+