निर्भया के गुनहगारों को फांसी देने की तैयारी शुरू, यूपी से भेजे जाएंगे जल्लाद

नई दिल्ली। देश को झकझोर देने वाले निर्भया रेप केस के चारों आरोपियों को जल्द ही फांसी दी जा सकती है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने चारों अपराधियों को फांसी देने की तैयारी शुरू कर दी है। तिहाड़ प्रशासन ने यूपी सरकार से जल्लादों की मांग की है। उत्तर प्रदेश जेल विभाग ने गुरुवार को कहा कि वह तिहाड़ जेल प्रशासन को अपराधियों को फांसी देने के लिए दो जल्लाद उपलब्ध कराने को तैयार है। डीजी जेल आनंद कुमार ने इस संबंध में जानकारी मांगी है।

यूपी से मांगे जल्लाद

यूपी से मांगे जल्लाद

उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (जेल) आनंद कुमार ने गुरुवार को बताया कि तिहाड़ जेल ने पत्र के माध्यम से प्रदेश में जल्लादों की उपलब्धता पर सूचना मांगी थी। उन्होंने कहा कि हमारे पास फांसी देने के लिए अधिकृत दो जल्लाद उपलब्ध हैं, तिहाड़ जेल को जब भी आवश्यकता होगी, उन्हें दोनों उपलब्ध करा दिए जाएंगे। जेल विभाग को तिहाड़ जेल से नौ दिसंबर को फैक्स से एक पत्र मिला था। उसमें उत्तर प्रदेश के दो जल्लादों के बारे में जानकारी मांगी गई थी।

Recommended Video

    Nirbhaya case: Convicted को फांसी देने के लिए 15 लोग तैयार, विदेश से भी आए आवेदन। वनइंडिया हिंदी
    तिहाड़ जेल ने भेजा था हैंगमैन के लिए लेटर

    तिहाड़ जेल ने भेजा था हैंगमैन के लिए लेटर

    उन्होंने कहा कि, एक जल्लाद को हम निश्चित तौर पर दिल्ली भेजेंगे, हैंगमैन को इसके बारे में जानकारी दे दी गई है। हालांकि अभी यह नहीं बताया गया है कि किस मामले के लिए जल्लाद की जरूरत है। एडीजी जेल आनंद कुमार के अनुसार उप्र में लखनऊ व मेरठ जेल में दो जल्लाद हैं। तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से जब कोई तिथि निर्धारित की जाएगी, तब उन्हें जल्लाद उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

    बिहार से मंगाई गईं रस्सियां

    बिहार से मंगाई गईं रस्सियां

    उधर तिहाड़ प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि, हमने बक्सर जेल से 10 नई रस्सियों का ऑर्डर दिया है। हम तैयारी कर रहे हैं ताकि समय पर सब कुछ उपलब्ध हो। बक्सर जेल में कैदियों द्वारा रस्सी बनाई जाती है। वह रस्सियां खास प्रकार की होती हैं और फांसी के दौरान वह टूटना नहीं चाहिए और न ही गले को काटना चाहिए। हमारे पास कुछ पुरानी रस्सियां थीं लेकिन हम चांस नहीं लेना चाहते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+