15 अगस्त को लेकर दिल्ली की सुरक्षा चाक-चौबंध, चप्पे-चप्पे पर नजर
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस को लेकर देश की राजधानी समेत कई राज्यों में सुरक्षा के चाक-चौबंध प्रबंध किये गये हैं। दिल्ली समेत कई शहरों को हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
आपको बता दें आज कुछ पलों बाद देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लाल किला की प्राचीर से राष्ट्र को सम्बोधित करेंगे। इस आयोजन के मद्देनजर वहां पांच स्तरीय सुरक्षा प्रणाली स्थापित की गई है।
15 अगस्त को लेकर दिल्ली की सुरक्षा कड़ी, चप्पे-चप्पे पर नजर
आपको बता दें कि इस समय दिल्ली के लाल किला के पास करीब 12 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं। जबकि 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे
वहीं रेलवे और मैट्रो स्टोशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। वहां सुरक्षा अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। जांच के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया है। जबकि रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के लिए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री पर भी रोक लगाई गई हैं और कुछ जगहों के लिए मैट्रो को बंद किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications