वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए शुरू हुई टिकट बुकिंग, जानें देश की फास्टेस्ट ट्रेन का किराया

नई दिल्ली। देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस या ट्रेन 18 के लिए अब टिकट बुक की जा सकती है। आने वाले 17 फरवरी से ये दिल्ली से वाराणसी रूट पर शुरू कर दी जाएगी। टिकट की कीमतें जारी कर दी गई हैं। इस ट्रेन के लिए चेयर कार का टिकट 1,760 रुपये का होगा जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए टिकट की कीमत 3,310 रुपये होगी। इस कीमत में केटरिंग यानी खाने का खर्च जुड़ा होगा। बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेसल 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं लेकिन प्रतिबंधों के चलते ये 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। सुबह 6 बजे दिल्ली से चलकर ये ट्रेन दोपहर 2 बजे वाराणसी पहुंच जाएगी।

ट्रेन 18 के लिए ऐसे बुक करें सीट

ट्रेन 18 के लिए ऐसे बुक करें सीट

इस ट्रेन के में सफर की इच्छा रखने वाले यात्री irctc.co.in पर जाकर लॉगइन कर सकते हैं और अपने लिए टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा रेलवे प्लेटफॉर्म की रिजर्वेशन विंडो से भी इसे सीधे बुक किया जा सकता है। ये ट्रेन पूरी तरह से एयर कंडीशन है। ये दिल्ली से वाराणसी तक का सफर महज 8 घंटो में पूरा कर सकेगी। पहले सफर के लिए ये 9 घंटे 45 मिनट का समय लेगी इस बीच ट्रेन प्रयागराज और कानपुर सिर्फ दो स्टेशनों पर ही रुकेगी। बता दें कि इस ट्रेन में खाना न लेने का विकल्प नहीं होगा यानी यात्रियों को केटरिंग की सेवा लेना अनिवार्य होगा। आम तौर पर शताब्धी, राजधानी और दुरंतो एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में ये विकल्प होता है लेकिन ट्रेन 18 में ये विकल्प नहीं होगा।

भारत में ही तैयार हुई ट्रेन 18

भारत में ही तैयार हुई ट्रेन 18

ट्रेन 18 को भारत में ही इंटीग्रल कोच फैक्टरी में तैयार किया गया है। ये एक स्वचलित ट्रेन है जो कि मेट्रो ट्रेन की तरह इलैक्ट्रिक ट्रैक्शन पर चलेगी। सोमवार और गुरुवार को छोड़कर ये सप्ताह से सभी 5 दिन चलेगी। दिल्ली से वाराणसी के बीच ये सिर्फ कानपुर और प्रयागराज में 40 -40 मिनट के लिए रुकेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस का निर्माण ‘मेक इन इंडिया' पहल के तहत चेन्नई में इंटेग्रल कोच फैक्टरी में किया गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस (22435 अप और 22436 डाउन) से यात्रा करने के के लिए बुकिंग अभी से शुरु हो चुकी है। इस ट्रेन के चेयरकार डिब्बे में 913 सीटें हैं।

एग्जीक्यूटिव और चेयर कार में खाने की कीमत

एग्जीक्यूटिव और चेयर कार में खाने की कीमत

एग्जीक्यूटिव और चेयर कार दोनों ही डिब्बों में खाने की कीमत अलग अलग होगी। दिल्ली से वाराणसी तक एग्जीक्यूटिव क्लास के यात्रियों को सुबह के चाय नाश्ते के लिए 399 रुपये देने होंगे जबकि चेयर कार वालों को 344 रुपये देने होंगे। इसके अलावा नई दिल्ली से कानपुर और प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए एग्जीक्यूटिव क्लास वालों को 155 और चेयर कार वालों को 122 रुपये देने होंगे। चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्टरी में ट्रेन को 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। गौरतलब है कि पिछले साल 20 दिसंबर को भी ये ट्रेन ट्रायल के दौरान पटरी पर दौड़ रही थी, इस बीच कुछ बदमाशों ने उस पर पत्थर फेंका था जिससे ट्रेन के एक डिब्बे का शीशा चकनाचूर हो गया था। ये पत्थर बस्ती में फेंका गया था। इस घटना के बाद रेलवे ने लोगों से रेल संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+