weather Updates: महाशिवरात्रि पर देश के कई राज्यों में बरस सकते हैं मेघ, कई जगहों पर आंधी-तूफान की आशंका

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में परिवर्तन लगातार जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज नार्थ इंडिया के कई राज्यों में भारी बारिश का अंदेशा है और इस वजह से उसने कई जगहों पर यलो अलर्ट भी जारी किया है। विभाग ने कहा कि इस वक्त पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है इसलिए कई स्थानों पर भारी बारिश और तूफान के आसार हैं। विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर राजस्थान में देखने को मिलेगा इसलिए IMD ने तीन दिनों के लिए कोटा, अजमेर और बीकानेर में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है, कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है।

धूल भरी हवाएं चल सकती हैं

धूल भरी हवाएं चल सकती हैं

इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं और बिजली कड़क सकती है। यही नहीं दिल्ली में भी हल्की बारिश के आसार हैं। एनसीआर में भी बूंदा-बांदी संभव है और इसी वजह से तापमान में कमी आ सकती है। दिल्ली में मार्च में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है, तो वहीं प्रदूषण के भी बढ़ने के आसार हैं, विभाग ने कहा है शिवरात्रि के मौके पर राजधानी पर मेघ बरस सकते हैं।

दिल्ली में अगले 6 दिन के तापमान का पूर्वानुमान

दिल्ली में अगले 6 दिन के तापमान का पूर्वानुमान

  • गुरुवार-11 मार्च-तापमान 33 डिग्री
  • शुक्रवार-12 मार्च-तापमान 32 डिग्री
  • शनिवार-13 मार्च-तापमान 33 डिग्री
  • रविवार-14 मार्च-तापमान 34 डिग्री
  • सोमवार-15 मार्च-तापमान 35 डिग्री
  • मंगलवार-16 मार्च-तापमान 35 डिग्री
 11 से 13 मार्च 2021 तक का अलर्ट जारी

11 से 13 मार्च 2021 तक का अलर्ट जारी

तो वहीं 11 से 13 मार्च 2021 तक उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, तटीय कर्नाटक और सौराष्ट्र व कच्छ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है तो कहीं पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।

भौगोलिक स्थिति में बड़ा फेरबदल

भौगोलिक स्थिति में बड़ा फेरबदल

गौरतलब है कि आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में पहले ही कह रखा है कि इस बार मार्च में ही भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा कि विषुवतीय प्रशांत क्षेत्र के ऊपर मध्यम 'ला नीना' की स्थिति बनी हुई है, जिसकी वजह से इस बार गर्मी जोरों की पड़ने वाली है। जम्मू कश्मीर से लेकर गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उत्तरी इलाकों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। भौगोलिक स्थिति में बड़ा फेरबदल देखा जा सकता है और इसी कारण अभी से कई राज्यों में मार्च के अंत तक गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+