देश के 3 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में भी बरसेंगे बादल, IMD ने दी चेतावनी

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले कुछ घंटों के दौरान देश के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं, विभाग ने आंध्रप्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश की आशंका व्यक्त की है तो वहीं कहा है कि अगले दो घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, फरुखनगर, गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों में हल्की तीव्रता वाली बारिश के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी।

मछुआरों को समुंद्र में जाने से रोका

मछुआरों को समुंद्र में जाने से रोका

मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में तेज हवा के साथ भारी बारिश हो सकती है इसलिए उसने मछुआरों को समुंद्र में जाने से रोका है और अगले 2 दिनों के लिए आंध्रप्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में हाई अलर्ट जारी किया है तो वहीं आज और कल राजधानी बेंगलुरु समेत पूरे कर्नाटक में भी भारी बारिश के आसार हैं।

Recommended Video

    Delhi Pollution: Delhi में खतरनाक स्तर पर पहुंचा Pollution, कई इलाकों में छाई धुंध । वनइंडिया हिंदी
    भारी बारिश ने तेलंगाना में काफी उत्पात मचाया

    भारी बारिश ने तेलंगाना में काफी उत्पात मचाया

    मालूम हो कि बीते हफ्ते में भारी बारिश ने तेलंगाना में काफी उत्पात मचाया है, जिसके कारण करोड़ों नुकसान हुआ था और 50 से ज्यादा लोग मौत के शिकार हो गए थे, आईएमडी ने कहा है कि दक्षिण कोंकण क्षेत्र में अगले 24 घंटों को दौरान भारी वर्षा / गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है तो वहीं आज और कल महाराष्ट्र के रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग में अलग-अलग स्थानों पर कड़ी बिजली के साथ भारी बारिश की आशंका है।

     लोगों को सतर्क रहने की जरूरत

    लोगों को सतर्क रहने की जरूरत

    जबकि अगले 24 घंटों में कर्नाटक के रामनगर, मंड्या, मैसूरु, चिक्काबल्लापुर, चामराजनगर, तुमकुरु और चित्रदुर्ग जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, इसके लिए राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (KSNDMC) ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी पर बना डिप्रेशन प्रभावी होते हुए डीप डिप्रेशन बन गया है। जिसकी वजह से अगले 24 घंटों के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह पर भारी बारिश के साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं और कर्नाटक, केरल और दक्षिणी मध्य प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

    3 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,दिल्ली में भी बरसेंगे बादल
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+