सामने आया 'तूफान से बातचीत' का ऑडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

अभी तक उत्तर भारत में धूल भरी आंधी और कुछ हिस्सो में बारिश के अलावा किसी तरह के तूफान की कोई खबर नहीं है। इस बीच सोशल मीडिया पर 'तूफान से बातचीत' का एक ऑडियो वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम विभाग ने इन दिनों आंधी-तूफान समेत ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की हुई है। 2 मई को आए तूफान से यूपी और राजस्थान में हुए जान-माल के भारी नुकसान के बाद लोगों में मौसम विभाग की चेतावनी को लेकर काफी खौफ है। हालांकि अभी तक उत्तर भारत में धूल भरी आंधी और कुछ हिस्सो में बारिश के अलावा किसी तरह के तूफान की कोई खबर नहीं है। इस बीच सोशल मीडिया पर 'तूफान से बातचीत' का एक ऑडियो वायरल हो रहा है।

weather

जी हां, चौंकिए मत, वॉटसऐप पर वायरल हो रहे इस ऑडियो में दो शख्स आपस में बात कर रहे हैं, जिनमें से एक शख्स का नाम 'तूफान' है। दूसरा शख्स 'तूफान' से पूछ रहा है कि बार-बार आने की चेतावनी देने के बाद वो आता क्यों नहीं है। व्यंग्यात्मक तौर पर बनाए गए इस ऑडियो में 'तूफान' अपने ना आने के कारण बता रहा है। एक मिनट, 40 सेकंड के इस वीडियो को लोग काफी शेयर कर रहे हैं।

गौरतलब है कि मौसम विभाग लगातार चेतावनी जारी कर रहा है कि दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में तेज आंधी या तूफान आ सकता है। सोमवार रात को हालांकि दिल्ली और इससे सटे इलाकों में धूलभरी आंधियां चलीं। देहरादून में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से कुछ पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की भी खबर है। सोमवार रोत को दिल्ली और एनसीआर में आंधी को देखते हुए कई घंटे तक बिजली की सप्लाई भी रोक दी गई थी। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सरकार अलर्ट पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+