पीएम मोदी समेत 22 नेताओं को मारने की थी योजना, तीन संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार यह तीनों लोग देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत देश के करीब 22 टॉप नेताओं को जान से मारने की योजना बना रहे थे।

मदुरई। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने रविवार रात को तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनके आतंकियों से संबंध हैं। पुलिस के अनुसार कुछ जगहों पर छापेमारी के बाद एनआईए ने अल कायदा के इन तीनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

narendra modi

पुलिस के अनुसार यह तीनों लोग देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत देश के करीब 22 टॉप नेताओं को जान से मारने की योजना बना रहे थे। इन लोगों पर भारत में कई देशों के राजदूतों को धमकाने का भी आरोप है।

जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान एम खरीम, आसिफ सुल्तान मोहम्मद और अब्बास अली के रूप में की गई है। इनमें खरीम की गिरफ्तारी उस्मान नगर से की गई, जबकि आसिफ सुल्ताम मोहम्मद को जी आर नगर से पकड़ा गया। वहीं दूसरी ओर अब्बास अली को इस्माइलपुरम से गिरफ्तार किया गया है।

इन लोगों के पास काफी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार एनआईए को सूचना मिली थी कि अलकायदा के कुछ संदिग्ध आतंकी दक्षिण तमिलनाडु और मदुरई में किसी हमले की फिराक में हैं, जिसके बाद एनआईए द्वारा छापेमारी करके इन सभी को धर दबोचा गया।

पुलिस ने बताया कि इन लोगों को पास से विस्फोटक सामग्री के साथ-साथ काफी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। हालांकि, पुलिस ने इस हथियारों और विस्फोटक के बारे में और अधिक जानकारी देने से मना कर दिया।

तीनों पर दक्षिण तमिलनाडु में अलकायदा यूनिट चलाने का आरोप है। साथ ही, देश की विभिन्न अदालतों में हुए धमाकों के लिए भी इन्हीं को दोषी बताया जा रहा है।

इनके अलावा एनआईए को दो और लोगों की तलाश है, जो अलकायदा के संदिग्ध आतंकी हैं। इन लोगों के नाम हकीम और दाऊद सुलेमान है, जिसकी एनआईए तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+