सड़क पर मिली तीन माह की मासूम, उठाते ही खिलखिलाने लगी
रायपुर। मासूमियत अपना पराया नहीं समझती है, जो भी उसे प्यार करे, दुलार करे उसे ही अपना समझती है। मध्य प्रदेश के रायपुर में नहरपारा के पास एक मासूम बच्ची को कोई सड़क पर छोड़कर चला गया था। बच्ची को एक काले रंग के बैग में कोई छोड़कर चला गया, वह महज तीन महीने की है। वहां से गुजर रहे लोगों ने जब बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो दौड़कर बच्ची को देखने के लिए पहुंचे। लोगों ने जब बैग खोला तो उसमे उन्हें बच्ची मिली।

जैसे ही लोगों ने बच्ची को अपनी गोद में उठाया तो वह उन्हे देखकर खिलखिलाकर हंसने लगी। आनन-फानन में लोग बच्ची को अस्पताल लेकर गए और बच्ची के बारे में पुलिस को जानकारी दी। अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है। अस्पताल में बच्ची को डॉक्टर ने स्वस्थ्य बताया है। हालांकि अभी तक बच्ची के माता-पिता का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस को इस बात का अंदेशा है कि कोई जानबूझकर सड़क पर छोड़ गया है।
बच्ची के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस अपनी लगातार कोशिशें कर रही है, इसकेक लिए वह आस-पास के तमाम सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि लड़की तकरीबन 2-3 महीने की है, देखने से वह किसी बेहतर घर की लगती है।
इसे भी पढ़ें- टीचर ने छात्रा से किया रेप, कोर्ट ने दिया पीड़िता को 320 करोड़ का मुआवजे देने का आदेश












Click it and Unblock the Notifications