Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जवानों ने की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LOC पर मार गिराए तीन आंतकी

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को हुए एनकाउंटर में सेना ने तीन आतकियों को मार गिराया है। डिफेंस ने प्रवक्ता ने मीडिया को बताया है कि ये सभी तीनों आतंकी एलओसी पर नियंत्रण रेखा से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। जिसके बाद सेना की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में तीनों को मार गिराया गया है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को बोनियार क्षेत्र में टूरना के पास एलओसी पर जवानों ने कुछ संदिग्ध हलचल देखी गई इसके बाद घुसपैठ को रोकने के लिए चुनौती दी गई। इसके बाद आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें तीन आतंकी मारे गए।

Three militants killed in infiltration bid along LoC in Jammu and Kashmir’s Baramulla district

दूसरे हमले सात जवान घायल
बता दें वहीं गुरुवार की रात को भी दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने सेना के वाहन को निशाना बनाकर हमला किया था। इस हमले में 7 सैनिक घायल बताए जा रहे हैं। आतंकियों ने यह हमला गुरुवार रात करीब पौने दस बजे पुलवामा के पास लसीपोरा इलाके में किया है। आतंकियों ने एक आईईडी ब्लास्ट कर सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स के वाहन को निशाना बनाया।

सेना के वाहन पर गोलीबारी
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स के कुछ जवान गुरुवार रात पुलवामा के लसीपोरा इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे थे। पेट्रोलिंग पार्टी लस्सीपोरा से पुलवामा की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक ब्रिज को क्रॉस कर रहे वाहन को निशाना बनाते हुए IED धमाका हुआ और फिर आतंकियों ने सेना के वाहन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना के बाद यहां मौजूद सेना के जवानों ने भी आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई की। वही कल्हाल जिले में भी सेना के जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों को मार गिराया है। ये आंतकी पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाए थे और फायरिंग भी की थी।

यह भी पढ़ें-J&K: पुलवामा में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, 7 जवान घायल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+