वायनाड में राहुल गांधी के रोड शो के दौरान बैरिकेड टूटने से तीन पत्रकार हुए घायल, कांग्रेस अध्यक्ष ने एंबुलेंस से भेजा अस्पताल

वायनाड। केरल के वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन भरने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो में लगे बैरिकेड के टूट जाने की वजह से तीन पत्रकार चोटिल हो गए हैं। इसमें एक पत्रकार न्यूज एजेंसी एएनआई के हैं जबकि दो किसी अन्य मीडिया हाउस के। हालांकि आनन-फानन में घायल हुए पत्रकारों को राहुल गांधी ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से गुरुवार को नामांकन दाखिल किया।

Three journalists injured after a barricade broke during Rahul Gandhi roadshow in Wayanad

इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई दिग्गज भी मौजूद रहे, साथ में उनकी बहन और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। नामांकन दाखिल करने के बाद राहुल गांधी ने रोड शो किया जिस बीच ये घटना घटी है। हालांकि घायलों को मामूली चोट आई है। वायानाड में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी निशाना साधा।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं एक संदेश देने के लिए केरल आया हूं कि भारत एक है, फिर चाहें उत्तर, दक्षिण, पूर्व या पश्चिम हो। मेरा उद्देश्य यहां के लोगों को एक संदेश देना है। राहुल गांधी ने कहा कि मेरी लड़ाई पीएम मोदी के खिलाफ है न कि सीपीएम के खिलाफ। मैं समझता हूं कि सीपीएम के मेरे भाई और बहन अब मेरे खिलाफ बोलेंगे और मुझ पर निशाना साधेंगे लेकिन मैं अपने पूरे चुनाव अभियान में सीपीएम के खिलाफ एक शब्द भी हीं बोलूंगा।'

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: जानिए केरल की वायनाड सीट के बारे में, जहां कांग्रेस का है दबदबा

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार दो सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। जिसमें एक यूपी की अमेठी और दूसरी केरल की वायनाड सीट से चुनाव मैदान में हैं। अमेठी में राहुल गांधी के सामने स्मृति ईरानी हैं। साल 2014 के लोकसभा में स्मृति ईरानी एक लाख से अधिक वोटों से हार गई थीं और राहुल गांधी को जीत मिली थी। लेकिन इस बार फिर बीजेपी ने अमेठी से स्मृति ईरानी को दोबारा उम्मीदवार घोषित किया है। हालांकि कांग्रेस ने साफ किया है कि केरल में पार्टी कार्यकर्ताओं की डिमांड के बाद राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा और कोई दूसरा कारण नहीं है।

यह भी पढ़ें- 'आपकी उम्मीदें नहीं तोड़ेगा मेरा भाई', राहुल के वायनाड से नामांकन के बाद प्रियंका ने किया खास ट्वीट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+