तेलंगाना: हजारों प्रवासी मजदूरों का हिंसक विरोध प्रदर्शन, एक सिपाही घायल, सरकार से की ये डिमांड

हैदराबाद। कोरोना वायरस के संकट में प्रवासी मजदूरों का पलायन सरकार के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है। बुधवार को तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में हजारों मजदूरों ने इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया। जब पुलिस ने उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का उल्लंघन करने से रोका तो मजदूरों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया। मजदूरों की मांग है कि उन्हें उनके मूल निवास स्थान भेजने की व्यवस्था की जाए। हमले में एक सिपाही को चोट आई है।

Thousands of laborers protest violently one soldier injured in Telangana

संगारेड्डी ग्रामीण पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार सुबह की है जब आईआईटी हैदराबाद में निर्माण स्थलों पर काम कर रहे लगभग 2,400 प्रवासी मजदूर विरोध प्रदर्शन करने लगे। उनकी मांग है कि उन्हें उनके राज्य वापस भेजा जाए। विरोध प्रदर्शन देखते ही देखते उग्र हो गया और मजदूरों ने वहां तैनात पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इस हादसे में एक पुलिसकर्मी को चोटें आईं हैं और पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

बता दें कि कोरोना वायरस के चलते देशव्यापी लॉकडाउन से विभिन्न राज्यों में प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं जिनके सामने खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है। देशभर से मजदूरों ने गुहार लगाई है कि उन्हें उनके घर भेजने की व्यवस्था की जाए। इसी बीच तेलंगाना के संगारेड्डी जिले से सामने आई घटना से राज्य और केंद्र सरकार की चिंता बढ़ा दी है। आईआईटी हैदराबाद के कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे लगभग 2400 के विरोध प्रदर्शन में लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई गई। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो मजदूरों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव करना शुरू कर दिया। बता दें कि मजदूरों के बीच ऐसी कई अफवाहें भी फैलाई जा रही हैं कि 3 मई से रेलवे सेवा चालू हो जाएगी, जो पूरी तरह से झूठी खबर है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी को क्यों भायी कोरोना वायरस से इस गांव की लड़ाई, दिया 24 लाख का इनाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+