मेडिकल कॉलेज का फरमान: जींस पहन कर और खुले बाल में ना आएं लड़कियां
मेडिकल कॉलेज में लड़कियों को साड़ी या सूट सलवार पहनने और बालों को बांधकर आने का आदेश।
केरल। केरल के त्रिवेंद्रम में गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज में लड़कियों को साड़ी या सूट सलवार पहनने और बालों को बांधकर आने के लिए कहा जा रहा है।

त्रिवेंद्रम का मेडिकल कॉलेज ड्रेस को लेकर बनाए गए नियमों को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल गुरूवार को कॉलिज के वाइस प्रिंसिपल ने इस बाबत एक नियमावली जारी की जो छात्रो के बीच चर्चा का विषय बन गई।
गुरूवार को वाइस प्रिंसिपल ने एक नोटिस जारी किया इसमें एमबीबीएस के छात्रों को अपनी हाजिरी और इंटरनल परीक्षा में बैठना सुनिश्चित करने के कहा गया। यहां तक तो ठीक था लेकिन इसमें लड़के और लड़कियों दोनों को ड्रैस को लेकर भी कुछ दिशा-निर्देश जारी किए गए।
लड़को के लिए कहा गया कि फॉर्मल ड्रैस और जूते पहन कर ही कॉलेज आएं साथ ही कपड़ों की सफाई का भी ध्यान रखें। साथ ही लड़कियों के लिए कहा गया कि चूड़ीदार और साड़ी पहनें।
लैब में साडी संभालेंगे कि प्रैक्टिकल करेंगे
इसके साथ ही लड़कियों को टॉप, चप्पल, जींस, लैगिंग्स और बाल खोलकर ना आने की बाबत भी आदेश चस्पा कर दिया गया। इस आदेश से लड़कियां खासतौर से परेशान हैं।
छात्राओं का कहना है कि वो पार्टी करने कॉलेज नहीं आ रहीं, उन्हें बहुत से प्रैक्टिकल करने होते हैं। जिसमें साड़ी को संभालना मुश्किल है।
छात्र पहनावे पर इस तरह से बंदिशों को बेवजह का आदेश बता रहे हैं। इससे पहले केरल के कोजिखेड़ा कॉलेज ने भी जींस पहनने पर बैन लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications