जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के रिश्ते पर ये क्या बोले बोनी कपूर?

नई दिल्ली। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की साथ आई पहली फिल्म 'धड़क' के बाद से ही दोनों के डेटिंग के किस्से हैं। कहा जाता है कि दोनों एक रिलेशनशिप में हैं। हालांकि इस पर दोनों ने ही कभी खुलकर कुछ नहीं कहा है। दोनों को साथ में कई बार डिनर पार्टी में देखा गया है। इसके अलावा साथ दिए गए कई इंटरव्यू में दोनों के बीच एक दूसरे के लिए लगाव दिखाई देता है। ऐसे में अब जब जाह्नवी के पिता और फिल्ममेकर बोनी कपूर से इसपर सवाल किया तो उन्होंने खुलकर जवाब दिया।

जाह्नवी और ईशान के रिश्ते पर क्या बोले बोनी

जाह्नवी और ईशान के रिश्ते पर क्या बोले बोनी

दरअसल SpotBoye.com को दिए इंटरव्यू में जब बोनी कपूर से जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के रिश्ते का बारे में पूछा गया को उन्होंने बिना हिचके जवाब दिया। बोनी ने कहा कि हां ईशान और जाह्नवी ने साथ में काम किया है और वे दोस्त बन गए होंगे। मैं अपनी बेटी और ईशान की दोस्ती की इज्जत करता हूं। बता दें कि अपनी पहली फिल्म साथ में करने के बाद से ही ईशान और जाह्नवी के रिश्तों की खबरें चल रही थीं।

'पापा को पसंद है ईशान'

'पापा को पसंद है ईशान'

इससे पहले जब किसी इंटरव्यू में जाह्नवी से पूछा गया था कि क्या उनके पिता को उनकी सभी डेट के बारे में पता रहता है? इसपर जाह्नवी ने कहा कि हां लेकिन मेरे पापा को लगता है कि मेरे बहुत डेट्स नहीं रहे हैं। उन्हें लगता है कि कोई लड़का मेरे लायक है ही नहीं। इसपर जब ईशान के बारे में पूछा गया तो जाह्नवी ने शर्माते हुए कहा कि हुंह...पापा को लगता है कि ईशान प्यारा एक्टर है और अच्छा लड़का है...वो बस यही सोचते हैं।

'धड़क को पूरे हुए के साल'

'धड़क को पूरे हुए के साल'

ईशान खट्टर और जाह्नवी ने हाल ही में फिल्म धड़क के एक साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट की तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें दोनों फिल्म के किरदार के रूप में दिख रहे थे। ऐसे ही एक पोस्ट के साथ ईशान ने लिखा कि- 'करण जौहर शशांक खान जाह्नवी कपूर का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने अपने जीवन और मेरी सबसे बेशकीमती यादों को हमेशा के लिए और पूरी कास्ट और क्रू में शामिल कर लिया है जिनके बिना हमारी फिल्म का दिल उतना नहीं धड़कता, जितना कि धड़कना था।'

यह भी पढ़ें- जाह्नवी कपूर ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, सेट से शेयर की तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+