क्या आप जानते हैं शाहरुख खान और स्मृति ईरानी के बीच का ये कनेक्शन?

स्मृति के पति जुबिन ईरानी सिने अभिनेता शाहरूख के जिगरी दोस्त रहे हैं, दोनों का बचपन से लेकर जवानी तक का सफर साथ गुजरा है।

मुंबई। हिंदी सिनेमा के बादशाह खान यानी शाहरुख और लोकप्रिय भाजपा नेता स्मृति ईरानी के बीच कनेक्शन, ये बात सुनने में काफी अटपटी है, लेकिन सच है, इन दोनों के बीच में एक बहुत ही अलग लेकिन गहरा रिलेशन है, जिसका खुलासा तब हुआ जब स्मृति ने इन्स्टाग्राम पर अपनी बड़ी बेटी शेलेन की तस्वीर शेयर की और शाहरुख ने उसे री-पोस्ट किया।

 क्या आप जानते हैं शाहरुख खान और स्मति ईरानी के बीच का ये कनेक्शन?

दरअसल स्मृति के पति जुबिन ईरानी सिने अभिनेता शाहरूख के जिगरी दोस्त रहे हैं, दोनों का बचपन से लेकर जवानी तक का सफर साथ गुजरा है लेकिन वक्त का पहिया घूमा और शाहरुख बॉलीवुड के किंग खान बन गए, लेकिन दोनों में आज भी दोस्ती बाकी है। शेलेन ईरानी, जुबेन ईरानी की पहली शादी से संतान है। शेलेने की मां का नाम मोना ईरानी है।

स्मृति ईरानी जुबेन की दूसरी पत्नी हैं

स्मृति ईरानी जुबेन की दूसरी पत्नी हैं और इस शादी से उनके दो बच्चे, बेटा ज़ोहर और बेटी ज़ोइश है। लेकिन स्मृति का प्यार शेलेन के प्रति भी मां वाला ही है।

इसलिए उन्होंने अपनी इस प्यारी बेटी की तस्वीर इन्स्टाग्राम पर शेयर की, जिसे शाहरुख ने री-पोस्ट करते हुए लिखा था कि जुबिन के इस खूबसूरत बेटी का नाम उन्होंने ही रखा था। किंग खान ने बेटी को बहुत प्यारी शुभकामनाएं दी है और ऊपर वाले से प्रार्थना की है वो हमेशा इस बेटी को खुश रखे।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+