AAP विधायक ने दिखाया अपना दो कमरों का घर कहा, ये है ऑफिस ऑफ प्रॉफिट
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी का दावा है कि उसके संसदीय सचिव किसी भी तरह का फायदा इस लाभ के पद से नहीं ले रहे हैं। इसी बात को साबित करने के लिए पार्टी के विधायक प्रवीण कुमार ने मीडिया को अपना घर दिखाया। प्रवीण कुमार जिस घर में रहते हैं उसमें दो कमरे हैं। न तो एसी है और ना ही वॉटर कूलर। क्यों AAP के 21 विधायकों की सदस्यता हो सकती है रद्द, जानें क्या है पूरा मामला?

प्रवीण कुमार ने बताया कि दो कमरे के घर में एक कमरा ऑफिस के लिए है और दूसरे कमरे में वो चार दोस्तों के साथ जमीन पर सोते हैं। मीडिया के सामने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए प्रवीण कुमार ने कहा कि बीजेपी आकर देखे, ये है मेरा ऑफिस ऑफ प्रॉफिट।
उन्होंने कहा कि मैं इस फ्लैट में चार दोस्तों के साथ चार साल से रह रहा हूं। हमने एक रूम को ऑफिस बनाया है जबकि दसरे रूम में हम फर्श पर सोते हैं। बीजेपी को मेरा ऑफिस ऑफ प्रॉफिट और फैन्सी बंगलो देखना चाहिए। आपको बताते चलें कि प्रवीण कुमार भी उन 21 विधायकों में शामिल हैं जिन्हें संसदीय सचिव बनाया गया था।
ऐसे सचिवों की अप्वाइंटमेंट से जुड़े बिल को प्रेसिडेंट से मंजूरी नहीं मिली है। ऐसे में दिल्ली की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। खतरे में आए आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों की सदस्यता भी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications