BHU के VC जीसी त्रिपाठी ने कहा- मुझे मंत्रालय ने नहीं किया तलब

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसदीय क्षेत्र वाराणसी स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) में हुए हंगामे के बाद खबर आई थी कि वहां के वाइस चांसलर प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी को मानव संसाधन और विकास मंत्रालय ने तलब किया है। हालांकि अब BHU के वीसी गिरीश त्रिपाठी ने कहा मीडिया में जो खबरें चल रही हैं वो गलत हैं। बता दें कि खबर आई थी कि त्रिपाठी को दिल्ली तलब किया गया है। उन्हें लंबी छुट्टी पर भेजा जा सकता है।

BHU के VC जीसी त्रिपाठी ने कहा- मुझे मंत्रालय ने नहीं किया तलब

बता दें कि BHU कैंपस में ही छात्रा से छेड़छाड़ के बाद छात्रों के शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन और फिर हिंसा के बाद से ही गिरीश चंद्र त्रिपाठी विवादों में आए। गौरतलब है कि इस घटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द BHU के विवाद का निपटारा किया जाए, जिसके बाद से ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सक्रियता दिखाई।

इससे पहले लड़की से हुई छेड़छाड़ की घटना पर त्रिपाठी ने कहा था कि परिसर के अंदर बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले भी इस तरह के मामले में कड़े कदम उठाए हैं और इस मामले में भी उठाएंगे। कुछ छात्राओं ने सीसीटीवी लगवाने की मांग की जिसकी प्रकिया शुरू हो गई है। कुछ छात्राओं ने मुझसे कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्राओं की परेशानियों की तरफ ज्यादा संवेदनशील होना चाहिए, मैं उन छात्राओं की मांग से सहमत हूं। विश्वविद्यालय प्रशासन इस पर ध्यान दे रहा है।

त्रिपाठी ने कहा कि मामले की शुरूआत में छात्राओं को कुछ मुद्दे पर विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत थी लेकिन अब मामला बदल गया है। बड़ी मात्रा में बाहर से लोग आए जिन्होंने इस आंदोलन को हवा देने की कोशिश की। हमें जानकारी मिली है कि बाहर से आए कुछ असमाजिक तत्वों ने विश्वविद्यालय परिसर के माहौल को खराब करने की कोशिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+