'ये 140 करोड़ भारतीयों की प्रतिभा का उत्सव है', WAVES 2025 की तस्वीरें शेयर करते हुए बोले पीएम मोदी
WAVES 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (1 मई 2025) को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में वर्ल्ड ऑडियो विज़ुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे एक परिवर्तनकारी मंच बताया और कहा कि, ये दुनिया भर के रचनाकारों, कहानीकारों, नवप्रवर्तकों और नीतिनिर्माताओं को एक साथ लाता है।

भारतीयों की प्रतिभा का उत्सव है- PM
वहीं पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा कि, वर्ल्ड ऑडियो विज़ुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट एक शानदार मंच है जो भारत की इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हुई प्रगति को उजागर करता है। यह समिट संस्कृति और रचनात्मकता का सुंदर संगम है। यह भारत की क्रिएटिव इकोनॉमी और 140 करोड़ भारतीयों की प्रतिभा का उत्सव है।
दुनिया भर के लोग भारत आएं- PM मोदी
उन्होंने आगे लिखा कि, 'मुंबई में आयोजित इस समिट में शामिल होकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। वेव्स समिट में स्थित भारत मंडपम में हमारे सिनेमा परंपरा और देश में मौजूद अपार संभावनाओं को बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। मैं दुनिया भर के लोगों से आह्वान करता हूँ कि वे भारत आएं और यहां की रचनात्मक संभावनाओं को खोजें। '
पीएम मोदी ने कहा कि, 'जहाँ तक सिनेमा और रचनात्मकता की बात है, महाराष्ट्र की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। इस राज्य ने रचनात्मकता और सिनेमा से जुड़े पीढ़ियों के लोगों को पोषित किया है। महाराष्ट्र की सांस्कृतिक गहराई और कलात्मक ऊर्जा एंटरटेनमेंट सेक्टर को लगातार सकारात्मक रूप से प्रभावित कर रही है।'
WAVES का मंच हर कलाकार का- PM
वहीं इससे पहले उन्होंने वहां पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि,आज, 100 से अधिक देशों के कलाकार, नवप्रवर्तक, निवेशक और नीति निर्माता एक छत के नीचे एकत्रित हुए हैं। हम प्रतिभा और रचनात्मकता की एक वैश्विक प्रणाली की नींव रख रहे हैं। WAVES एक ऐसा वैश्विक मंच है जो हर कलाकार और रचनाकार का है।
ये भी पढ़ें India Bans Pakistan Airspace: PM मोदी की 1 घंटे चली हाईलेवल मीटिंग, भारत ने बंद किया PAK के लिए एयरस्पेस
ये उपलब्धियां बहुत कुछ कहती हैं-PM
PM मोदी ने आगे कहा था कि, 'भारत के बढ़ते सांस्कृतिक प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में, भारतीय सिनेमा ने भारत की आत्मा को दुनिया के सबसे दूरस्थ कोनों तक पहुंचाने में सफलता पाई है। रूस में राज कपूर की विरासत से लेकर कांस फिल्म महोत्सव में सत्यजीत रे की प्रतिभा और ऑस्कर में RRR की सफलता तक, ये उपलब्धियां बहुत कुछ कहती हैं।'
ये भी पढ़ें PM Modi एक बार फिर आ रहे बिहार, इस ज़िले को देंगे सौगात, दिलीप जायसवाल ने बताया क्या है पूरा कार्यक्रम












Click it and Unblock the Notifications