INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक में क्या-क्या फाइनल होगा? इन 3 चीजों पर सबसे ज्यादा फोकस

INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक पर देशभर की नजर है, जो मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में हो रही। दो दिन चलने वाली इस बैठक को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अहम माना जा रहा है। इसमें 28 पार्टियों के 63 प्रतिनिधि शामिल हो रहे। इस बैठक में तीन चीजों पर सबसे ज्यादा फोकस रहेगा। आइए जानते हैं वो प्वाइंट-

INDIA alliance

1- गठबंधन का लोगो
कर्नाटक के बेंगलुरु में जब गठबंधन की बैठक हुई थी, तो INDIA नाम फाइनल किया गया था। हालांकि कुछ दलों ने शुरू में इस पर आपत्ति जताई थी, लेकिन बाद में वो मान गए। अब इस गठबंधन का लोगो फाइनल होना है। माना जा रहा कि मुंबई वाली मीटिंग में इस पर मुहर लग जाएगी, ताकि सभी दल एकजुटता दिखाने के लिए उसका इस्तेमाल कर सकें।

2- एक्शन प्लान बनेगा?
राजनीतिक विशेषज्ञ लंबे वक्त से कह रहे कि अगर 2024 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देनी है, तो एक खास एक्शन प्लान बहुत जरूरी है। इस पर भी इस बैठक में चर्चा की जाएगी।

3- कोआर्डिनेशन कमेटी का होगा गठन
INDIA गठबंधन में 28 पार्टियां अभी हैं। भविष्य में इनकी संख्या बढ़ सकती है। ऐसे में सबसे अहम काम इन सबके बीच कोआर्डिनेशन का होगा। इसके लिए एक कमेटी बनाने का फैसला लिया गया है। उम्मीद जताई जा रही कि इस बैठक में उसको फाइनल कर लिया जाएगा।

उद्धव ठाकरे ने आयोजित किया है डिनर
वहीं गठबंधन के लिए महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने डिनर आयोजित किया है। जिसमें अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, नीतीश कुमार, मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी जैसे दिग्गज नेता शामिल होंगे।

पीएम फेस पर अभी नहीं होगी बात
वहीं गठबंधन के साथ ही पीएम फेस को लेकर बवाल शुरू हो गया है। हर पार्टी अपने-अपने नेता को आगे बढ़ाने में लगी हुई है, लेकिन अभी इस पर चर्चा नहीं होगी। सूत्रों के मुताबिक ये बहुत जटिल मुद्दा है, जिस पर बाद में चर्चा की जाएगी। गठबंधन के नेता नहीं चाहते कि इसकी वजह से उनके बीच दरार पैदा हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+