दिल्ली में मिला तीसरा सबसे बड़ा कोरोना का हॉटस्पॉट, 38 लोगों का सैंपल पॉजिटिव

नई दिल्ली। देश की राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां तीसरा सबसे बड़ा हॉटस्पॉट सामने आया है, जहां पर 38 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। दक्षिण दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन इलाके में 38 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि पहले यहां पर तीन लोगों का टेस्ट किया गया जो पॉजिटिव पाए गए थे, जिसमे एक परचून की दुकान चलाने वाला व्यक्ति भी शामिल है। इसके बाद हमने उन तमाम लोगों की तलाश शुरू की, जो इन लोगों के संपर्क में आए थे।

Recommended Video

    Coronavirus: Delhi में मिला तीसरा सबसे बड़ा Hotspot, 38 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए | वनइंडिया हिंदी
    corona

    मेडिकल टीम ने 94 लोगों का सैंपल टेस्ट के लिए भेजा, जिसमे 35 लोगों का सैंपल पॉजिटिव आया। जिसके बाद तुगलकाबाद की तमाम सड़कों को सील कर दिया गया है। बता दें कि दिल्ली में सबसे बड़ा कोरोना का हॉटस्पॉट निजामुद्दीन है। यहां हजारों लोगों ने मरकज के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। दूसरा सबसे बड़ा हॉटस्पॉट दिल्ली का चांदनी महल है। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अभी तक 16116 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 519 लोगों की मौत हो गई है।

    हाल के कुछ ही दिनों में दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बहुत ज्यादा तेजी से बढ़े हैं। राजधानी दिल्ली में अबतक कोरोना संक्रमण के 1,893 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 72 तो ठीक हुए हैं, लेकिन 43 की मौत हो चुकी है। आज की तारीख में दिल्ली की हालत ये है कि यहां के सभी 11 जिले हॉटस्पॉट घोषित किए जा चुके हैं। इन हालातों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि वह फिलहाल लॉकडाउन के नियमों में कोई ढिलाई नहीं देने जा रही है। एक हफ्ते बाद फिर से समीक्षा की जाएगी और उसके बाद राहत देने को लेकर कोई फैसला लिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+