Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली: घर का ताला तोड़ रहे थे बदमाश, रंगे हाथों पकड़कर मकान मालिक ने कर दी कुटाई

नई दिल्ली। दिल्ली के विजय विहार में चोरी की कोशिश की एक वारदात सामने आई है। दरअसल एक घर में दो चोरों ने ताला लटका देखकर जैसे ही धावा बोलना चाहा तभी वहां पर घर का मालिक मोहम्मद सदरूल अंसारी पहुंच गया। उसने पड़ोसियों की मदद बदमाशों को पकड़कर खूब पीटा।

Thieves caught and beaten by the house owners while trying to break the lock

अंसारी एक निजी कंपनी में काम करते हैं। बीते शनिवार को घर में ताला लगाकर वे कही बाहर गए थे लेकिन रात को 1 बजे जब वे वापस लौटे तो देखा कि दो लोग उनके दरवाजे के ताले को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इसे देखकर सदरूल ने घबराकर शोर मचाना शुरू किया। चोरों ने ये सुनकर भागना शुरू कर दिया। लेकिन इतने में आसपास के लोगों ने उन्हें घेर लिया जमकर कुटाई की। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। दोनों ने पहचान राजू और अकील के रूप में की गई है। दोनों पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

चोरों ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वह चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले इलाके की रेकी करते हैं कि किस समय घर का मालिक कब बाहर होता है। और उसके बाद बंद पड़े घरों में चोरी करते हैं।

यह भी पढ़ें- चोरी रोकने पहुंचे पुलिसवाले बदमाशों को देखते ही बोले- हथियार लाना भूल गए, दोबारा आते हैं

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+