बाढ़ की भयावहता बयां कर रहे तमिलनाडु के ये Unlucky Numbers
चेन्नई। तलिनाडु की राजधानी चेन्नई में बारिश ने सदी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पानी घरों की छतों तक पहुंच गया। एयरपोर्ट पर खड़े विमान आधे डूबने की कगार तक आ गये। घरों के अंदर पानी घुसा तो टीवी, फ्रिज, एलईडी, आदि सब नष्ट हो गये। ऑफिस, स्कूल, बैंक आदि में घुसा तो फाइलें बह गईं और सड़कों पर मंजर ऐसा, मानो पूरा शहर नदी में तबदील हो गया हो। [बाढ़ की 320 तस्वीरें]
यहां हम हर लाइन में हम नंबर के साथ बात करेंगे सच पूछिए तो ये numbers नहीं unlucky numbers हैं।
कुड्डालोर, चेन्नई, तिरूवेल्लूर और कांचीपुरम जिलों में भीषण तबाही से जुड़े तथ्य हम आंकड़ों के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं-
- 28-10-2015 को तमिलनाडु में नॉर्थ-ईस्ट मानसून का प्रवेश को हुआ।
- 08-11-2015 को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने लगा। भारी बारिश हुई।
- 1-12-2015 से फिर से मूसलाधार बारिश शुरू हुई जो अब भी रह-रह कर हो रही है।
- 01.12.2015 के 08:30 बजे से 02.12.2015 के 08:30 बजे तक, 24 घन्टों में कुल 330 मिमी बरसात हुई।
- 24 घन्टों में बारिश, चेन्नई में पूरे दिसम्बर माह में होने वाली बर्षा से 252 मिमी अधिक हुई।
- पिछले 100 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है इस बारिश ने।
मौत के आंकड़े
- चेम्बरकम जलाश्य में सुरक्षा से अधिक पानी होने की वजह से बांध से 25000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
- नागपट्टनम से कुड्डालोर तक 45 मिमी से 133 मिमी बारिश हुई है।
- अगले 3-3 दिनों में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश यानी 100 मिमी प्रतिदिन की औसत से बारिश की आशंका है।
- 40% मोबाईल और 20% लैंडलाइन कनैक्शन काम नहीं कर रहे हैं।
- इस मौसम तमिलनाडु में 269, पुदुचेरी में 02 एवं आंध्र प्रदेश में 54 लोगों की मृत्यु हुई है।
बचाव कार्य
- एनडीआरएफ की 28 टीमों (102 नौकाओं के साथ 944 कर्मी) ने मोर्चा संभाला है।
- भारतीय सेना की 02 टुकड़ियों (124 कर्मी) को बचाव कार्यों के लिए लगाया गया है।
- 40432 व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
- एनडीआरएफ की 02 टीमें (08 नौकाओं के साथ 70 कर्मी) पुदुचेरी में तैनात की गईं।
- एनडीआरएफ की 06 टीमों (21 नौकाओं के साथ 211 कर्मी) को आंध्र प्रदेश में तैनात।
एनडीआरएफ, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स को सलाम
- एनडीआरएफ द्वारा 11291 व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
- सेना की 07 टुकडि़यों (434 कर्मियों) को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए लगाया गया है।
- गुरुवार शाम तक दिल्ली से 04 और टुकड़ियों को विमान से ले जाने का प्रयास है।
- नौसेना की 12 नावें और 255 कर्मियों की तैनाती की गई हैं।
- आईएनएस अरिहंत, 20 गौताखोर 3 नावें, 01 चिकित्सा दल एवं 01 हेलिकॉप्टर विजग चेन्नई पहुंचे।
- भारतीय वायुसेना एनडीआरएफ की 14 टीमों को विमान से ले गई।
- हेलिकॉप्टर द्वारा 19 उड़ानें कर 22 लोगों को बचाया गया है।
यहां सब कुछ थम गया
- बुधवार तक तक 37 ट्रेनें निरस्त की जा चुकी थीं। प्लेटफॉर्मों पर ट्रेनें खड़ी हुई हैं।
- बेसिन ब्रिज यार्ड में 1 से डेढ़ फीट तक पानी भर गया, जिससे चेन्नई स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही बंद हो गई।
- चेन्नई एअरपोर्ट पर फंसे 1500 में से 1200 पैसेंजर्स को रोड से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।
- शेष बचे 300 पैसेंजर्स को गुरुवार को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के प्रयास किये गये।
केंद्र द्वारा तमिलनाडु को सहायता
- 24 अक्टूबर, 2015 को तमिलनाडु राज्य सरकार ने 8481 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता मांगी।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु को 1000 करोड़ रुपए रुपए देने का ऐलान किया है।
- तमिलनाडु को केन्द्रीय सहायता के अंतर्गत वर्ष 2015-16 के लिए 940.42 करोड़ दिए गए हैं।
- इसी में राज्य को 552 करोड़ विशेष योजना सहायता के अंतर्गत दिए गए हैं।
- वर्ष 2014-15 में एसडीआरएफ कोष से द्वितीय किश्त के रूप में 133.795 करोड़ रुपए दिये गये।
आंध्र प्रदेश भी है मुसीबत में
- आंध्र प्रदेश सरकार ने केंद्र से राहत-बचाव कार्यों के लिये 1000 करोड़ रुपए मांगे हैं।
- वर्ष 2015-16 के अंतर्गत आंध्र प्रदेश राज्य के लिए 330 करोड़ रूपए की केन्द्रीय सहायता दी गई।
- वर्ष 2014-15 के सूखे से निपटने के लिए वर्ष 2015-16 में 181.63 करोड़ रूपए दिये गये।












Click it and Unblock the Notifications