ये हैं भारत के सबसे स्‍वच्‍छ शहर, देखें टॉप 10 की पूरी लिस्‍ट

These are top 10 cleanest cities in india , see Cleanliness survey report list

नई दिल्‍ली, 01 अक्‍टूबर: देश के सबसे स्‍वस्‍छ सूची शनिवार को सरकार द्वारा जारी की गई। भारत सरकार के वार्षिक स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण में मध्‍यप्रदेश के इंदौर शहर ने लगातार छठीं बार स्‍वस्‍छ शहर का खिताब अपने नाम कर लिया है। वहीं देश के टॉप 10 स्‍वच्‍छ शहरों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में पुरस्‍कृत किया। इस मौके परकेंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत अन्‍य लोग मौजूद रहे।

cleancity

बता दें स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) की प्रगति आंकने के लिए विभिन्न स्वच्छता और स्वच्छता मानकों के आधार पर शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) को रैंक करने के लिए से सर्वे देश भर के शहरों में किया जाता है। महत्‍वपूर्ण बात ये है कि देश के टॉप टेन स्‍वच्‍छ शहरों की सूची में देश की राजधानी नई दिल्‍ली और नवी मुंबई जैसे मेट्रो सिटी भी शामिल हैं।

बड़े शहरों के अलावा, हरिद्वार को 1 लाख से अधिक आबादी की श्रेणी में सबसे स्वच्छ गंगा शहर घोषित किया गया। वहीं शिव की नगरी वाराणसी और ऋषिकेश को भी इसमें शामिल किया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र के देवलाली को देश का सबसे स्वच्छ छावनी बोर्ड का खिताब मिला है।
ये सूची भारत के उन टॉप 10 सबसे स्वच्छ शहरों की हैं जहां 1 लाख से अधिक आबादी बसी है
1 इंदौर (मध्य प्रदेश)
2 सूरत (गुजरात)
3 नवी मुंबई (महाराष्ट्र)
4 विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश)
5 विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश)
6 भोपाल (मध्य प्रदेश)
7 तिरुपति (आंध्र प्रदेश)
8 मैसूर (कर्नाटक)
9 नई दिल्ली (दिल्ली)
10 अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+