गुजरात में राहुल बोले- मोदी के GST का मतलब 'गब्बर सिंह टैक्स'

गांधीनगर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को एक महीने में तीसरी बार गुजरात दौरे पर पहुंचे। यहां वे ओबीसी सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर कई मुद्दों पर तंज कसे। जीएसटी का जिक्र करते हुए कांग्रेस वाइस प्रेसिडेंट ने कहा कि इनका जो GST है, ये GST नहीं, ये है गब्बर सिंह टैक्स है। राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में आज एक भी ऐसा शख्स नहीं है, जो किसी ना किसी आंदोलन में शामिल ना हो। पूरा प्रदेश आंदोलन में लगा हुआ है। क्यों हो रहा ये? इसलिए, क्योंकि 22 साल में गुजरात में जनता की नहीं, कुछ कारोबारियों की सरकार चली है। इसलिए गुजरात का समाज सड़कों पर है। अपनी लड़ाई लड़ रहा है।

बोले राहुल गांधी- मोदी के GST का मतलब 'गब्बर सिंह टैक्स'

गौरतलब है जब यहां छोटे कारोबारी कर्जा माफी की बात करते हैं, तो कहा जाता है कि यहां सिर्फ करोड़पतियों का कर्जा माफ किया जा सकता है। आपने नैनो के लिए टाटा को पैसा दिया। किसानों की बिजली और पानी दिया। मोदी जी मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आपने टाटा को 35 हजार करोड़ करोड़ रुपए दिया। कितनी नैनो बनीं। मोदी जी ने कहा था कि ना खाउंगा और ना खाने दूंगा। अब देखिए, यहां हमारे मित्र हैं, दुकानें होंगी।

मेक इन इंडिया और स्टाटअर्प इंडिया फेल हो गया

पूरे हिंदुस्तान में मेक इन इंडिया और स्टाटअर्प इंडिया फेल हो गया। कितनी कंपनी बंद हो गई। जय शाह की कंपनी की 50 हजार से शुरू हुई। 16 हजार गुना ज्यादा कमा लिया। मोदी जी के मुंह से एक शब्द नहीं निकला लेकिन अब तो बोल दीजिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+