नहीं रहे 'हम आपके हैं कौन' और 'विवाह' जैसी शानदार फिल्में बनाने वाले राजकुमार बड़जात्या, शोक में बॉलीवुड

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर राजकुमार बड़जात्या का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे बीमार थे और सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती थे। बड़जात्या के निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में है। ट्रेड एनालिस्ट कोमल नहता ने अपने ट्विटर पर लिखा- 'बेहद चौंकाने वाली खबर, श्री राजकुमार बड़जात्या को कुछ मिनट पहले सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में निधन हो गया। यकीन नहीं होता, एक सप्ताह पहले प्रभादेवी दफ्तर में उनसे मुलाकात हुई। उन्होंने मेरे और परिवार के साथ काफी समय बिताया। वे पूरी तरह ठीक दिखाई पड़ रहे थे और अब वे चले गए।'

the well known bollywood producer rajkumar barjatya died in hospital in mumbai

इसके अलावा अन्य ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने लिखा- 'राजकुमार बड़जात्या के निधन से चकित और दुखी हूं। प्यार से राज बाबू कहे जाने वाले बड़जात्या बेहद ही मीठी जुबान वाले थे। सूरज और बड़जात्या और राजश्री परिवार को मेरी सहानुभूति।' इसके अलावा बड़जात्या के फैंस को भी उनके अचानक निधन से धक्का लगा है। लोग उनकी आत्मा की शांति की कामना कर रहे हैं।

बता दें कि राजकुमार बड़जात्या ने राजश्री प्रोडक्शन के तले- हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ है, विवाद और प्रेम रतन धन पायो जैसी बड़ी फिल्में दी हैं। उनके द्वारा निर्मित आखिरी फिल्म 'हम चार' 15 फरवरी 2019 को रिलीज हुई। राजकुमार के परिवार में उनकी पत्नी सुधा बड़जात्या और बेटा सूरज बड़जात्या हैं। बता दें कि राजकुमार बड़जात्या ने महेश भट्ट के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपना करियर शुरू किया था और साल 1989 में फिल्म मैंने प्यार किया से निर्देशन में डेब्यू किया। सलमान खान और भाग्यश्री की इस फिल्म को आज तक बेहद पसंद किया जाता है। राजकुमार बड़जात्या के निधन को लेकर राजश्री के ट्विटर से भी पुष्टी की गई है। इसके अलावा बॉलीवुड के कई बड़े सितारे राजकुमार बड़जात्या के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- श्रीदेवी का पुराना वीडियो देख भावुक हुए फैंस, साथ में नजर आईं नन्हीं जाह्नवी कपूर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+