श्रीदेवी का पुराना वीडियो देख भावुक हुए फैंस, साथ में नजर आईं नन्हीं जाह्नवी कपूर

मुंबई। जानी मानी बॉलीवुडे एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन को बीते 24 फरवरी को पूरे एक साल हो जाएंगे। ऐसे में इन दिनों उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कमाल की बात ये है कि आज एक फिल्म स्टार बन चुकीं श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर भी इस वीडियो में नजर आ रही हैं। साल 2003 के इस वीडियो में जाहनवी लगभग 6 साल की दिखाई पड़ रही हैं। इस वीडियो को देखकर लोग श्रीदेवी को खूब याद कर रहे हैं। बीते साल दुबई में हुई उनकी अकाल मौत को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे।

वायरल हो रहा करिश्मा कपूर की शादी का वीडियो

साल 2003 का ये वीडियो एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी का है। वीडियो में श्रीदेवी मेहंदीकी रस्म में पहुंची हुई हैं और हाथों में मेहंदी लगवा रही हैं वहीं नन्हीं सी जाह्नवी भी हाथों में मेहंदी लगाए दिख रही हैं। एक तरफ दुल्हन करिश्मा कपूर मेहंदी लगाकर बैठी हुई हैं और कार्यक्रम मेहमानों से भरा हुआ है। इस वीडियो को देखकर कोई श्रीदेवी को याद कर रहा है तो कोई जाह्नवी पर प्यार लुटा रहा है।

आखरी बार इस फिल्म में दिखीं थीं श्रीदेवी

आखरी बार इस फिल्म में दिखीं थीं श्रीदेवी

श्रीदेवी को आखिरी बार फिल्म मॉम में देखा गया था। ये फिल्म ऐसी थी कि कोई भी भावुक हो जाए। फिल्म मॉम एक ऐसी कहानी थी जिसमें एक मां अपनी बेटी के सामूहिक बलात्कार का बदला लेती है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान खुद श्रीदेवी भावुक होकर रो पड़ी थीं। इस फिल्म से पहले श्रीदेवी ने पूरे 15 साल बाद फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से दोबारा एक्टिंग शुरू की थी।

श्रीदेवी की मौत पर खड़े हुए थे कई सवाल

श्रीदेवी की मौत पर खड़े हुए थे कई सवाल

बीते साल श्रीदेवी का शव दुबई के एक होटल में मिला था। बाथरूम के बाथटब में उनका शरीर बाथटब में डूबा हुआ था। ऐसे में उनकी हत्या के कयास भी लगाए जा रहे थे लेकिन दुबई की सरकार ने इसे महज एक दुर्घटना करार दिया न कि कोई हत्या। बता दें कि श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी की पहली फिल्म धड़क की शूटिंग जारी थी लेकिन उसे देख पाने से पहले ही श्रीदेवी की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+