भगवा रंग और नए लुक के साथ रफ्तार भरने को तैयार है तेजस एक्सप्रेस
नई दिल्ली। दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस पूरी तरह तैयार है। नए रंग और नए लुक के साथ तेजस एक्सप्रेस कपूरथला कोच फैक्ट्री से दिल्ली पहुंच चुकी है। नई तेजस एक्सप्रेस का रंग पूरी तरह से बदल दिया गया है। नया तेजस भगवा और पीले रंग से रंगा है। तेजस एक्सप्रेस में कई नई सुविधाओं को जोड़ा गया है।

ट्रेन के हर डब्बे में फायर सेंसर लगाए गए हैं। एलईडी पर ऑन डिमांड एंटरटेनमेंट, वाईफाई, मॉड्यूलर बॉयो टॉयलट और काफी आरामदायक सीटें लगाई गई हैं। इतना ही नई इस ट्रेन की खिड़कियों में ऑटोमेटिक तरीके से चलने वाले पर्दे लगाए गए हैं। पहली तेजस एक्सप्रेस मुंबई से गोवा के बीच चलाई गई और अब दूसरी तेजस एक्सप्रेस दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच चलाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications