'तेलांगाना में एक राजा का शासन जो जनता के सपने नष्ट कर रहा', मुख्यमंत्री KCR पर राहुल गांधी
नई दिल्ली, 7 मई। हैदराबाद में तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की बैठक को संबोधित करते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandi) ने सीएम केसीआर (CM KCR) को निशाने पर लिया। उन्होंने युवाओं से तेलंगाना (Telangana) के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (K Chandrashekhar Rao) को हराने के लिए कांग्रेस (Congress) में शामिल होने की अपील की। उन्होंने सीएम केसीआर पर तेलंगाना के लोगों के सपनों को नष्ट करने का आरोप लगाया था।

राहुल गांधी ने शनिवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर राज्य को लूटने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना में एक राजा का शासन है जो जनता की सुनता ही नहीं। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट लिखा 'तेलंगाना में किसी मुख्यमंत्री का नहीं, बल्कि एक ऐसे राजा का शासन है जो लोगों की आवाज नहीं सुनता।' कांग्रेस नेता ने इससे पहले शुक्रवार अपने ट्वीट में आगे लिखा कि जब कांग्रेस सरकार बनाती है तो हम किसानों को गारंटी देते हैं- 15,000 प्रति एकड़ प्रत्यक्ष हस्तांतरण, 2 लाख कर्जमाफी और निष्पक्ष और सटीक।'
राहुल गांधी पीसीसी की बैठक में कहा कि तेलंगाना राज्य बनने के बाद सोनिया जी और लोगों ने जो सपने देखा था उसे केसीआर ने अकेले ही नष्ट कर डाला। उन्होंने आगे कहा कि वे टीआरएस को हराकर तेलंगाना को बेहतर बनाना चाहते हैं। इस मिशन में शामिल होने के लिए राहुल गांधी ने कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास करने वाले युवाओं आह्वान भी किया।
युवाओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आपने केसीआर के हाथों तेलंगाना की लूट देखी। आपने यह देखा कि किसने आपका भविष्य और तेलंगाना के सपने को नष्ट कर दिया। आपका पैसा केवल एक परिवार को मिला। तेलंगाना के स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय नहीं मिले। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस लोगों के साथ काम करते हुए तेलंगाना के सपने को पूरा करना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications