कुणाल कामरा के सपोर्ट में आया विमान का पायलट, इंडिगो को पत्र लिखकर कही ये बात

नई दिल्ली। टीवी पत्रकार अर्णब गोस्वामी के साथ इंडिगो की फ्लाइट में अभद्रता करने का आरोप झेल रहे स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस मामले की अब इंडिगो एयरलाइंस की आंतरिक समिति ने जांच शुरू कर दी है। इसी बीच कुणाल कामरा के खिलाफ की कार्रवाई से विमान का पायलट खुश नहीं है। जिस विमान में कुणाल कामरा और अर्णब गोस्वामी यात्रा कर रहे थे उसके पायलट ने इंडिगो को एक पत्र लिखा है।

इंडिगो के एक्शन पर जताई नाराजगी

इंडिगो के एक्शन पर जताई नाराजगी

पत्र में पायलट ने कुणाल कामरा पर लिए गए एक्शन पर निराशा जताई है। विमान के पायलट ने कहा कि कुणाल के खिलाफ एक्शन को लेकर उनसे कोई सलाह नहीं ली गई थी। हालांकि पायलट ने यह माना की स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का व्यवहार अर्णब के खिलाफ ठीक नहीं था लेकिन उन्होंने ऐसा भी कुछ नहीं किया जिसकी वजह से उन्हें बैन किया जाए।

पायलट के पत्र पर इंडिगो ने दिया जवाब

पायलट के पत्र पर इंडिगो का भी बयान अब सामने आया है। पायलट के पत्र पर इंडिगो ने कहा है कि इंटरनल कमिटी ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है। इंडिगो ने बताया कि जिस विमान में कुणाल कामरा और अर्नब गोस्वामी यात्रा कर रहे थे हमने उसके पायलट के पत्र का संज्ञान लिया है। हमें संबंधित बयान मिले हैं और आंतरिक समिति ने इस घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

रेलवे में भी उदंड यात्रियों पर बैन की तैयारी ?

रेलवे में भी उदंड यात्रियों पर बैन की तैयारी ?

कॉमेडियन कुणाल कामरा पर कुछ एयरलाइंस में बैन की घटना के बीच खबरें हैं कि भारतीय रेलवे भी उदंड यात्रियों पर बैन लगाने की तैयारी कर रहा है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक रेलवे इस बात पर विचार कर रहा है कि सह-यात्रियों के लिए खतरा बन जाने वाले यात्रियों को कैसे रोका जाए। जानकारी के मुताबिक रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार 'विमान में यात्रियों के उदंड व्यवहार के कारण दूसरे यात्रियों की जान पर खतरे के बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए रेलवे भी ऐसे यात्रियों पर कुछ महीने की पाबंदी लगाने पर विचार कर रहा है।'

यह भी पढ़ें: सत्ता में आने के बाद 'आप' ने देश को बांटने वालों का साथ दिया: स्मृति ईरानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+