जम्‍मू बस स्‍टैंड ग्रेनेड अटैक पर बोलीं महबूबा मुफ्ती- कुछ लोग हमें बांटने की कोशिश कर रहे हैं

श्रीनगर। जम्मू शहर के बीचों-बीच स्थित भीड़-भाड़ वाले बस स्टैंड पर बृहस्पतिवार को ग्रेनेड से किए गए जबर्दस्त धमाके में कम से कम 28 लोग घायल हो गए जिनमें से एक की मौत हो गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि बस पर बाहर से ग्रेनेड फेंका गया था।

जम्‍मू बस स्‍टैंड ग्रेनेड अटैक पर बोलीं महबूबा मुफ्ती- कुछ लोग हमें बांटने की कोशिश कर रहे हैं

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर इस हमले की निंदा करते हुए लिखा, 'मैं इस आंतकी कृत्य की कड़ी निंदा करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करती हूं। कुछ लोग हमें बांटने की कोशिश कर रहे हैं, हमें एकजुट रहना चाहिए तभी ऐसी ताकतों को हराया जा सकता है।' वहीं उमर अब्दुल्ला ने इस हमले की निंदा की है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। आपको बता दें कि यह बस स्टैंड हमेशा से ही आतंकियों के निशाने पर रहा है।

पिछले साल मई से लेकर अब तक बस स्टैंड इलाके में आतंकवादियों की तरफ से हथगोले के जरिए किया गया यह तीसरा हमला है। जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) एम के सिन्हा ने बताया कि विस्फोट के बाद बी सी रोड के आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी गई और हथगोला फेंकने वाले को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस हमलावर की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हमले के बाद जो सीसीटीवी फुटेज सामने आ रही है उसमें साफ दिख रहा है कि घटना से पहले बस स्टैंड का माहौल शांत था और लोग आराम से अंदर बाहर जा रहे थे। सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि जैसे ही धमाका हुआ तो लोग तेजी से भागते हुए नजर आ रहे हैं। धमाका कितना तेज था कि लोग कानों में हाथ लगाए हुए नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+