भारत में लगातार बढ़ रही टीकाकरण की रफ्तार, अब तक दी गई 73 करोड़ डोज

भारत में टीकाकरण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। अब तक देश में 73 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी।

नई दिल्ली, 11 सितंबर। भारत में टीकाकरण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। अब तक देश में 73 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी। एक प्रोविजनल रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को शाम सात बजे तक 56 लाख से अधिक डोज दी गईं। मंत्रालय के अनुसार 10 सितंबर तक भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 55,58,79,974 लोगों को पहली डोज लग चुकी है, जबकि 17,38,70,750 लोगों को कोरोना की दूसरी डोज दी जा चुकी है।

vaccination

Recommended Video

    Coronavirus India Update: कोरोनावायरस के 33,376 केस | COVID19 Case | कोविड19 अपडेट | वनइंडिया हिंदी

    मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक कुल मिलाकर 72,97,50,724 डोज दी जा चुकी हैं। वैक्सीन प्राप्त किये लोगों में 1,03,63,307 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली डोज जबकि 85,69,252 लोगों को कोरोना की दूसरी डोज दी जा चुकी है। वहीं 18-44 साल की आयुवर्ग के लोगों में 29,29,64,853 को कोरोना की पहली जबकि 4,10,29,755 को दूसरी डोज लग चुकी है। 45-49 आयु वर्ग के लोगों में 14,19,67,823 को कोरोना वैक्सीन की पहली जबकि 6,16,31,140 को दूसरी डोज लग चुकी है। वहीं 60 या इससे अधिक उम्र के 9,22,48,611 लोगों को पहली जबकि 4,87,34,722 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है।

    यह भी पढ़ें: यूपी के ग्रामीण इलाकों में कैसी है कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार, सामने आए सरकारी आंकड़े
    शुक्रवार को सामने आए 33 हजार नए मामले
    भारत में शुक्रवार को कोरोना के 33,376 नए मामले सामने आए, जबकि इस दौरान 308 लोगों की मौत हो गई। हालांकि गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को कोरोना के केसों में 34,973 की कमी आई। वर्तमान में भारत में कोरोना के 3.91 एक्टिव केस हैं। वहीं, कोरोना के सबसे अधिक मामले केरल से सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को केरल से 25,010 कोरोना के मामले सामने आए। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश में कोविड-19 स्थिति और टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की जिसमें कोरोना की वर्तमान स्थिति और टीकाकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+