यूपी के ग्रामीण इलाकों में कैसी है कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार, सामने आए सरकारी आंकड़े
लखनऊ, सितंबर 11। देश में जब टीकाकरण की शुरुआत हुई थी, तो उस वक्त केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के सामने सबसे बड़ी चुनौती ग्रामीण इलाकों में लोगों को वैक्सीन के प्रति भरोसा दिलाना था, क्योंकि वैक्सीन के प्रति कई गलत अफवाहों और जानकारियों से लोग उस वक्त घिरे हुए थे, लेकिन वैक्सीन के प्रति जागरूकता फैलाने से अब ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण प्रोग्राम नए रिकॉर्ड बना रहा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण उत्तर प्रदेश में देखने को मिला है, जहां वैक्सीन के प्रति जागरूकता अभियान चलाने से ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण के आंकड़े तेजी से बढ़े हैं।

20 अगस्त के बाद से लगातार बढ़े हैं टीकाकरण के आंकड़े
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, सरकारी आंकड़े बताते हैं कि यूपी के ग्रामीण इलाकों में रोजाना 80 फीसदी से अधिक टीकाकरण किया जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह वैक्सीनेशन को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान है। आंकड़ों के मुताबिक, यूपी के ग्रामीण इलाकों में 20 अगस्त के बाद से वैक्सीनेशन की रफ्तार में तेजी आई है और अब ये ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण इलाकों में वैक्सीनेशन सेंटर को बढ़ाने का फैसला किया है।
Recommended Video

20 अगस्त के बाद से वैक्सीनेशन के बढ़ते आंकड़े
21 अगस्त: 61 फीसदी
27 अगस्त: 83.78 फीसदी
1 सितंबर: 80 फीसदी
2 सितंबर: 90 फीसदी
3 सितंबर: 60 फीसदी
6 सितंबर: 84 फीसदी

अधिकतर वैक्सीनेशन सेंटर पर लग रही है सेकेंड डोज
उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि राज्य के ग्रामीण इलाकों में पिछले दो दिनों से अधिकतर वैक्सीनेशन सेंटर पर सेकेंड डोज ही लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में बढ़ रही टीकाकरण की रफ्तार की वजह बड़ी वजह क्लस्टर-आधारित ब्लॉक-स्तरीय अभियान रहा है जिसके परिणामस्वरूप ग्रामीणों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। यूपी में वैक्सीनेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. अजय घई ने कहा कि गांवों में वैक्सीनेशन सेंटर पर काफी भीड़ देखी जा रही है। इसके पीछे कई कारण हैं। सबसे पहले शहरी क्षेत्रों में ज्यादातर लोगों को पहली खुराक मिल गई है। दूसरा कारण यह है कि लोगों को लगातार टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications