हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में ये चीजें होंगी पहली बार, इससे पहले कभी नहीं हुआ है ऐसा

नई दिल्ली। आगामी 9 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में ऐसी बहुत सी चीजें होने वाली हैं, जो हिमाचल प्रदेश में पहली बार होंगी। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में 7,521 मतदान केन्द्रों पर वीवीपीएटी मशीनें लगेंगी। इसके अलावा दिव्यांग (अलग रूप से सक्षम) 5 बूथों पर और महिलाएं 136 बूथों पर पहली बार तैनात होंगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र राजपूत ने मंगलवार को कहा कि चुनाव आयोग ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी है कि हर विधानसभा में दो मतदान केन्द्रों पर महिलाएं तैनात रहेंगी। उन्होंने कहा कि अब यह भी फैसला किया गया है कि 5 बूथ के इंचार्ज दिव्यांग लोग होंगे।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में ये चीजें होंगी पहली बार, इससे पहले कभी नहीं हुआ है ऐसा

एक और नई पहल के तहत, चुनाव आयोग ने फैसला किया है कि कि वह नेत्रहीन लोगों के लिए ब्रेल लिपि (नेत्रहीन लोगों के लिए उभरी हुई छपाई) में वोटर स्लिप जारी करेंगे। मतदान केन्द्रों पर भी ब्रेल लिपी में कुछ निशान होंगे, ताकि नेत्रहीन लोग बिना किसी दिक्कत के अपना वोट दे सकें। चुनाव आयोग ने पहले से ही ऐसे मतदान केन्द्रों को चिन्हित कर लिया है, जहां पर दिव्यांग और बूढ़े लोग वोट करेंगे और साथ ही उन केन्द्रों पर सभी सुविधाएं देने को भी कहा है।

चुनाव आयोग ने एक 'बूथ एटलस' भी बनाया है, जिसे मतदाता चुनाव आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। राजपूत ने कहा कि चुनाव आयोग के जागरुकता प्रोग्राम के बाद हिमाचल प्रदेश में रजिस्टर्ड मतदाताओं की संख्या बढ़कर 50,25,541 (25,31,321 पुरुष और 24,57,032 महिलाएं) हो गई है। उन्होंने कहा कि सही मतदान के लिए पर्याप्त पैरामिलिट्री फोर्स, पुलिस और होम गार्ड के जवान तैनात रहेंगे। सभी इंटर स्टेट बॉर्डर प्वाइंट्स को सीसीटीवी कैमरा से कवर किया गया है। 80 फीसदी से भी अधिक लोगों ने अपने लाइसेंसी हथियारों को जमा कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+