15 महीने में 1.8 करोड़ लोग EPFO से जुड़े, रोजगार को बनाया एजेंडा: PM मोदी

नई दिल्ली। लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव तो आएंगे, जाएंगे, लेकिन गरीबों का भलाई होना चाहिए। उन्होंने बीजेपी के सत्ता में आने के बाद देश में आए बदलाव और अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गरीबों को मुफ्त इलाज का तोहफा दिया है और दवाइयों को सस्ता किया गया है।

 In the last 4 years, 6.35 lakh new professionals have come up: PM Modi in Parliament
उन्होंने कहा कि रोज 15 हजार गरीबों को आयुष्मान योजना का लाभ हो रहा है। सवर्ण आरक्षण पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण देने का काम किया है। ये आरक्षण देश के गरीब युवाओं के सपनों को साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमने रोजगार एजेंडा बनाया। बीते 55 साल में रोजगार का कोई एजेंडा नहीं था।

उन्होंने कहा कि संगठिन क्षेत्र में सिर्फ 10 फीसदी रोजगार, 90 फीसदी रोजगार असंगठित क्षेत्र से ही आता है। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले चार साल में 6 लाख 35 हजार प्रोफेशनल जुड़े हैं। नए रोजगार के रास्ते खुले हैं। 15 महीने में 1.8 करोड़ लोग EPFO से जुड़े हैं। इनमें से 68 प्रतिशत लोग 28 साल से कम आयु के हैं।

पीएम ने कहा कि पिछले 5 सालों में देश में एयरपोर्ट, हाईवे, सड़क बन रहे हैं, क्या यह किसी को रोजगार के अवसर नहीं देते हैं। पीएम ने स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, मुद्रा योजना पर बोलते हुए कहा कि क्या ये युवाओं को स्वरोजगार नहीं देते हैं। आज कॉमन सर्विक सेंटर्स ने युवाओं को रोजगार देने का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+