The Kerala Story: फिल्म देखने मल्टिप्लेक्स जा रहे लोगों की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
The Kerala Story: फिल्म को देखने के लिए मल्टिप्लेक्स जा रहे लोगों की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। कोर्ट में फिल्म पर प्रतिबंध को रद्द करने की भी मांग की गई है

The Kerala Story: फिल्म द केरला स्टोरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई गई है कि जो लोग फिल्म देखने के इच्छुक हैं और फिल्म को देखने के लिए मल्टिप्लेक्स जाना चाहते हैं उनकी सुरक्षा को लेकर तत्काल जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए।
इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में ताजा याचिका दायर की गई है, जिसमे सुप्रीम कोर्ट से अपील की गई है कि इस फिल्म पर लगे प्रतिबंध को हटाया जाए। प्रतिबंध लगाने से प्रदेश में हिंसा और अस्थिरता और बढ़ेगी।
बता दें कि द केरला स्टोरी फिल्म को पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में बैन कर दिया गया है। जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। साथ ही वह अपनी कैबिनेट के साथ इस फिल्म को आज देखेंगे।
गौर करने वाली बात है कि सुप्रीम कोर्ट बुधवार को इन याचिकाओं पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया था। फिल्म के प्रोड्यूसर की ओर से फिल्म पर प्रतिबंध लगाए जाने को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। प्रोड्यूसर का कहना है कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में बैन की वजह से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच आज इस मामले की सुनवाई करेंगे। इस बुधवार को अर्जेंट लिस्टिंग के तौर पर शामिल किया गया था। सुप्रीम कोर्ट की बेंच में जस्टिस पीएस नरसिम्हा भी शामिल हैं।
वरिष्ठ वकील हरीष साल्वे फिल्म प्रोड्यूसर की ओर से कोर्ट में पेश होंगे। पश्चिम बंगाल में इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जबकि तमिलनाडु में थिएटर और मल्टिप्लेक्स मालिकों ने फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं करने का फैसला लिया।
दरअसल राज्य सरकार द्वारा फिल्म की रिलीज के समय हिंसा की संभावना जताई गई थी, जिसकी वजह से फिल्म को रिलीज नहीं किया गया है। गौर करने वाली बात है कि फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है और यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications