The Kapil Sharma Show: मनोज तिवारी ने क्यों कहा-मैं रवि किशन को कभी गंभीरता से नहीं लेता?

मुंबई। सोनी टीवी के मशहूर शो ' द कपिल शर्मा शो' की रविवार शाम बेहद खास रही क्योंकि संडे रात को प्रसारित हुए शो में भोजपुरी फिल्म जगत के दो सुपरस्टार और राजनेता मनोज तिवारी और रविकिशन मेहमान बनकर आए थे, आम तौर पर दोनों सितारों का एक मंच पर मिलना दुर्लभ होता है लेकिन कॉमेडी किंग ने ऐसा कर दिखाया, उम्मीद के मुताबिक जब दोनों सितारें शो पर आए तो कॉमेडी और मस्ती का जबरदस्त दृश्य देखने को मिला, जिसका लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।

मनोज तिवारी और रवि किशन में हुई नोंक-झोंक

मनोज तिवारी और रवि किशन में हुई नोंक-झोंक

बता दें कि दोनों फिल्मी सितारे प्रोफेशनली एक-दूसरे को टक्कर देते आए हैं, ऐसे में शो के दौरान दोनों ने जमकर एक-दूसरे के राज खोले और एक-दूसरे की खिंचाई भी की, दोनों कलाकारों के बीच मजाक भरी नोक-झोंक भी देखने को मिली, शो के वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं, जिस पर लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। इस शो के दौरान कपिल ने दोनों ही सितारों की पुराने वीडियो भी दिखाए, जिसमें दोनों ने अलग-अलग शो में आकर एक-दूसरे पर निशाना साधा था।

'जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोंड़ेगे नहीं'

'जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोंड़ेगे नहीं'

दरअसल कपिल ने एक पुराना वीडियो दिखाया, जिसमें रवि किशन शो में नहीं आए थे, जिस पर मनोज तिवारी ने काफी मजाक बनाया था, इस वीडियो को देखने के बाद रवि किशन कहते हैं कि 'जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोंड़ेगे नहीं', जिसे सुनने तके बाद मनोज तिवारी ने कहा, 'मैं इस आदमी को कभी भी गंभीरता से नहीं लेता।' जिसे सुनने के बाद अर्चना पूरण सिंह समेत शो में मौजूद सभी लोग ठहाके मार कर हंसने लगे।

'ऐसा मत कहिए मैं आपका छोटे भाई जैसा हूं'

'ऐसा मत कहिए मैं आपका छोटे भाई जैसा हूं'

इसके बाद रविकिशन कहते हैं कि 'ये लास्ट है, क्योंकि इसके बाद हम दोनों कभी एक साथ नजर नहीं आएंगे, क्योंकि दोनों का इतिहास है दोनों की अपनी लड़ाईयां हैं', तभी मनोज तिवारी हाथ जोड़ कर रवि किशन को करारा जवाब देते हुए कहते हैं, 'ऐसा मत कहिए मैं आपका छोटे भाई जैसा हूं। आपसे 7 साल छोटा हूं।'

मनोज तिवारी और रवि किशन ने की पीड़ितों की मदद

इस दौरान मनोज तिवारी ने ये भी बताया कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने और रवि किशन दोनों ने पीड़ितों की मदद की, इस बात के लिए कपिल शर्मा ने दोनों सितारों की जमकर तारीफ भी की। कुल मिलाकर संडे को प्रसारित शो में हंसी का ओवरडोज था, जिसे लोगों ने काफी पंसद किया, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण वायरल वीडियो पर किए जा रहे हैं कमेंट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+