क्या सच में Indian Idol 12 को रिप्लेस करेगा The Kapil Sharma Show?
नई

अगस्त में होगी कपिल के शो की वापसी
फिलहाल शो का प्रोमो तो रिलीज हो गया है,जिसमें सुमोना चक्रवर्ती को छोड़कर पुरानी टीम ही नजर आ रही हैं। शो में भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक,चंदन प्रभाकर, कीकू शारदा नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। जबकि शो की गेस्ट अर्चना पूरण सिंह ही होंगी। लेकिन इस बार आपको शो में जानेमाने कॉमेडियन सुदेश लहरी भी नजर आने वाले हैं।

सोनी करेगा तारीख का ऐलान
हाल ही में शो में 'बच्चा यादव' का रोल प्ले करने वाले कीकू शारदा ने कहा था कि शो किस दिन शुरू होगा अभी यह तय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा था कि चैनल खुद ही शो को प्रसारित करने की तारीख का आधिकारिक ऐलान करेगा।

जानिए क्यों ऑफ-एयर हुआ शो?
' द कपिल शर्मा शो' बंद होने के पीछे दो वजह बताई गई थीं। पहली ये कि महाराष्ट्र में फैले कोरोना संक्रमण के कारण शो को शूट करने में खासी दिक्कतें आ रही थीं और दूसरी ये कि फरवरी में कपिल शर्मा दूसरी बार पापा बने हैं, ऐसे में वो थोड़ा वक्त अपने परिवार संग व्यतीत करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने शो से ब्रेक लेने का फैसला किया था, जिसके कारण शो को ऑफ एयर किया गया था।

बेसब्री से शो की वापसी का इंतजार
भले ही शो ऑफएयर था लेकिन कपिल की ही तरह उनके शो के और भी कलाकार जैसे किक्कू शारदा , भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक भी सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहे इसलिए शो जरूर टीवी से गायब रहा लेकिन शो के किरदार लोगों के दिलों से जुड़े रहे। हाल ही में कृष्णा अभिषेक ने भी हिंट दिया था कि जल्द ही वो अपनी पूरी टीम के साथ सोनी पर वापसी करने वाले हैं। फिलहाल शो के फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, देखते हैं कि उनका इंतजार कब खत्म होता है।












Click it and Unblock the Notifications