The Kapil Sharma Show: ट्रोलर्स पर भड़कीं सुमोना, कहा-'अब कहोगे कि बिकिनी क्यों पहनी, साड़ी पहनो, शराब छोड़ो'

नई दिल्ली। सोनी टीवी के लोकप्रिय शो ' द कपिल शर्मा' में भूरी का किरदार निभाकर लोगों के दिलों पर राज करने वाली सुमोना चक्रवर्ती निजी जीवन में बेहद बिंदास और स्वतंत्र विचारों वाली महिला हैं, हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी की तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया था, जिस पर अब सुमोना ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

सुमोना का करारा जवाब-तुम्हें मेरी लाइफ से क्या लेना-देना

सुमोना का करारा जवाब-तुम्हें मेरी लाइफ से क्या लेना-देना

सुमोना ने अपनी लेटेस्ट टू-पीस की तस्वीर डालकर एक पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि अब तुम कहोगे कि मैं साड़ी पहनूं, या ऐसा ना घूमो, सिगरेट-शराब ना पीओ, तो मैं तुम लोगों को बता दूं, मैं हर वो काम करूंगी, जो कि मैं करना चाहती हूं, मैं क्यों तुम्हारे हिसाब से चलूं, तुम्हें मेरी लाइफ से क्या लेना-देना।

सुमोना चक्रवर्ती ने बिकिनी में शेयर की बोल्ड तस्वीर

सुमोना चक्रवर्ती ने बिकिनी में शेयर की बोल्ड तस्वीर

दरअसल सुमोना ने कुछ दिनों पहले अपने दोस्तों के साथ गोवा में छुट्टियां बिता रही थीं, वहां की कुछ तस्वीरों को उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जो कि वायरल हो गई थीं। वायरल तस्वीर में सुवो बिकनी अवतार में थीं, जिस पर लोग उन्हें शर्म करो-शर्म करो कहकर ट्रोल करने लगे, जिस पर अब सुमोना ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

फिल्म 'मन' से की थी करियर की शुरुआत

फिल्म 'मन' से की थी करियर की शुरुआत

आपको बता दें कि टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक सुमोना ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट आमिर खान और मनीषा कोइराला की फिल्म 'मन' (1999) से की थी। उस वक्त सुमोना की उम्र महज 10 साल थी।

'बड़े अच्छे लगते हैं' से मिली पहचान

इसके कुछ सालों तक सुमोना टीवी पर कुछ छोटे-छोटे शो करती रहीं। साल 2011 में शुरू हुए एकता कपूर के सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में नताशा के किरदार से उन्हें बड़ी पहचान मिली।

सफल है कपिल-सुमोना की जोड़ी

वो पहली बार कपिल शर्मा के साथ कहानी 'कॉमेडी सर्कस' की में नजर आईं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और वो ये शो जीतने में कामयाब रहे।

'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा'

'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा'

सुमोना के करियर का दूसरा मील का पत्थर था साल 2013 में शुरू हुआ 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा' जिसमें वो मंजू शर्मा यानी कपिल की पत्नी बनी थीं। इस रोल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी और इस वक्त वो भूरी के किरदार से घर-घर में लोकप्रिय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+