Human Doll बनने के लिए इस आदमी ने कराई 60 सर्जरी, अब बॉलीवुड फिल्म में बनेगा प्रिंस
दुनियाभर में अपनी गुड़िया जैसी शक्ल के लिए मशहूर 'ह्यूमन केन डॉल' राड्रिगो अल्वेस भारत आए हुए हैं। राड्रिगो एक बॉलीवुड फिल्म में काम कर रहे हैं जिसके सिलसिले में वो भारत आए हुए हैं। सोशल मीडिया पर काफी मशहूर राड्रिगो ने कई सर्जरी के बाद अपना शरीर डॉल जैसा करवाया है।
Recommended Video


नई दिल्ली। दुनियाभर में अपनी गुड़िया जैसी शक्ल के लिए मशहूर 'ह्यूमन केन डॉल' राड्रिगो अल्वेस भारत आए हुए हैं। राड्रिगो एक बॉलीवुड फिल्म में काम कर रहे हैं जिसके सिलसिले में वो भारत आए हुए हैं। सोशल मीडिया पर काफी मशहूर राड्रिगो ने कई सर्जरी के बाद अपना शरीर डॉल जैसा करवाया है।

डेनमार्क के प्रिंस बनेंगे राड्रिगो
राड्रिगो एक बॉलीवुड फिल्म में प्रिंस का रोल निभाने जा रहे हैं। उन्हें एक फिल्म में डेनमार्क के प्रिंस का रोल मिला है। फिल्म का निर्देशन कौन कर रहा है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। राड्रिगो ने प्रिंस के गेटअप में अपने सीन शूट कर लिए हैं जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं।

जब बंदर ने कर दी ये हरकत
राड्रिगो अपनी पहली ही भारत यात्रा में काफी प्रभावित हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली, जयपुर और आगरा का भ्रमण किया। जयपुर में एक मंदिर घूमते वक्त ऐसा वाक्या हुआ जिसे वो चाहकर भी भूल नहीं पाएंगे। मंदिर में बंदरों के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे राड्रिगो की शर्ट पर एक बंदर ने यूरिनेट कर दिया।

गुड़िया जैसे दिखने के लिए कराईं 60 सर्जरी
राड्रिगो ह्यूमन डॉल जैसा दिखने के लिए अबतक 60 सर्जरी करा चुके हैं। इन सर्जियों में उन्होंने लगभग 4 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अब अगले साल वो एक और सर्जरी की तैयारी में हैं जिसमें वो अपनी 6 रिब्स निकलवाएंगे। राड्रिगो का कहना है कि इसके बाद उनकी कमर एकदम वैसी हो जाएगी जैसी डॉल्स की होती है।












Click it and Unblock the Notifications