शाहीन बाग में बंदूक लहराकर दी थी लाशें गिराने की धमकी, इस प्रॉपर्टी डीलर के नाम पर है पिस्टल
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर करीब डेढ़ महीने से दिल्ली के शाहीन बाग में विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों में उस समय डर बैठ गया जब एक शख्स हाथ में बंदूक लिए भीड़ में घुस गया। शख्स ने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी देते हुए वहां से हटने को कहा और ऐसा न करने पर करने पर बुरे परिणाम की धमकी दी। हालांकि आरोपी को लोगों की भीड़ ने काबू किया और मामला शांत हुआ। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि दिल्ली पुलिस ने पिस्टल के मालिक की पहचान कर ली है।

प्रॉपर्टी डीलर के नाम पर है पिस्टल
गौरतलब है कि दिल्ली के शाहीन बाग में काफी समय से सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है और पब्लिक वहां से हटने का नाम नहीं ले रही है। इससे आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भीड़ के बीच पिस्टल लेकर पहुंचे शख्स को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपी की बंदूक जब्त किए जाने के बाद जब उसकी जांच हुई तो लाइसेंस किसी मोहम्मद लुकमान के नाम पर रजिस्टर मिला। वह एक प्रॉपर्टी डीलर बताया गया है। हालांकि जिसने बंदूक लहराया वह कोई और था जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है।

घटना के बाद से लोगों में भय
उधर, एक ट्वीट में दावा किया गया है कि शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों के बीच 2 शख्स जबरन घुस गए जिसमें से एक ने बंदूक लहराई और कहा कि इलाका खाली कर दो नहीं तो लाशें गिरेंगी। इसके थोड़ी देर बाद एक ट्वीट आया कि अब वहां हालात समान्य हैं। इसी बीच शाहीन बाग इलाके की लाइट जाने और अंधेरा होने से भी लोगों में दहशत फैल गई। लाइट जाने और बंदूक लहराए जाने की घटना के बाद वहां के लोग और सतर्क हो गए हैं।
#UPDATE Delhi Police: The pistol (that was brandished at Shaheen Bagh) has been seized. It belongs to Mohammad Luqmaan but was brandished by another person. Police are investigating the matter. https://t.co/gdRq3o0Qsv
— ANI (@ANI) January 28, 2020
दिल्ली चुनाव में भी छाया शाहीन बाग
दिल्ली के विधानसभा चुनावों में भी शाहीन बाग लगातार बहस में है। भारतीय जनता पार्टी लगातार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर ये आरोप लगा रही है कि वो इस प्रदर्शन के पीछे हैं। वहीं कांग्रेस और आप का कहना है कि सरकार के लोगों को प्रदर्शन कर रहे लोगों से मिलकर गतिरोध दूर करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: सेना के पास गोला-बारूद की कमी नहीं, आगामी बजट पर निर्भर नहीं है हमारी तैयारी: आर्मी चीफ
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications