इस खेती के दौरान पत्नी से अलग सोते हैं किसान

क्या गृहस्थ और ब्रह्मचर्य जीवन का कोई मेल है? इस सवाल का सहज सा जवाब होगा नहीं. मगर झारखंड के पूर्वी सिंहभूम ज़िले के गुड़ाबांदा प्रखंड के सैकड़ों किसान पीढ़ियों से ऐसी दोनों तरह की ज़िंदगी के साथ तालमेल बिठा कर जीवन-बसर करते आ रहे हैं.
इस नक्सल प्रभावित इलाके के तसर (रेशम) कीट का पालन करने वाले शादीशुदा किसान साल में दो बार करीब दो-दो महीने के लिए ब्रह्मचर्यों जैसी ज़िंदगी गुज़ारते हैं. इस दौरान ये मुख्य रूप से अर्जुन और आसन के पेड़ों पर पल रहे तसर के कीड़ों को चींटियों, तसर के कीटों को खाने वाले दूसरे कीड़ों और पक्षियों से बचाते हैं.
गुड़ाबांदा प्रखंड के अर्जुनबेड़ा गांव के करीब पचास साल के सुरेश महतो के मौसमी ब्रह्मचर्य के दिन अब खत्म होने को हैं.
वो बताते हैं, ''तसर की खेती के समय हम लोग बीवी के साथ नहीं सोते हैं. वो हमें छुएगी नहीं, वो भी अलग रहेगी और हम लोग भी अलग रहेंगे. तब उसके हाथ का बना खाना भी नहीं खाते हैं.''
इसके पीछे की वजह सुरेश ये बताते हैं, ''हम लोग जो खेती करती हैं उसमें अगर उसके (पत्नी के) साथ सो जाएंगे तो इधर खेती में बीमारी लग जाएगी. यही नियम है इसका.''
'नियम' और भी हैं
ब्रह्मचर्य के अलावा भी ये किसान कुछ और 'नियमों' का पालन करते हैं.
जैसा कि अर्जुनबेड़ा गांव के ही नित्यानंद महतो बताते हैं, ''कीड़ों की रखवाली करने स्नान करके जाते हैं. रखवाली के दौरान किसी को शौच लगा तो वह शौच के बाद फिर से नहाता है. कीड़े बीमार पड़ जाएं तो पूजा-पाठ करते हैं और फल (कोनून) तैयार होने के बाद बकरे की बलि देते हैं.''
तसर की खेती के दौरान संयमित जीवन वाले ऐसे 'नियम' कब से चले आ रहा हैं? इसके जवाब में सुरेश बताते हैं, ''ऐसे हमारे दादाजी किया करते थे और उनके दादा जी ने भी किया है. हम भी कर रहे हैं और पेड़ हैं तो फिर हमारे बाल-बच्चे भी करेंगे.''
इस इलाके में तसर की खेती करने वाले लगभग सभी किसान चाहे वो किसी भी समुदाय से हों इन 'नियमों' का पालन करते हैं. आदिवासी समुदाय से आने वाले मिहिर सबर अर्जुनबेड़ा से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव धतकीडीह में रहते हैं. वह ऐसे किसानों में से हैं जिनके पेड़ गांव से दूर जंगलों में ज़्यादा हैं.
वो तसर पालन से जुड़े कुछ और 'नियमों' के बारे में बताते हैं, "तसर की खेती के समय हम लोग अंडा और मांस-मछली नहीं खाते हैं. जंगल में जाकर झोपड़ी बनाकर रहते हैं और अपने हाथों से रसोई करते हैं. इसका हमें बढ़िया फल मिलता है.''
टूट रहे हैं 'नियम'
लेकिन यह मान्यता अब धीरे-धीरे टूट भी रही है. धतकीडीह गांव में बने तसर उत्पादन सह प्रशिक्षण केंद्र में हमारी मुलाकात माकड़ी गांव के दीपांजलि महतो से हुई. उनका परिवार भी तसर की खेती करता है.
'...ताकि हुसैन चचा को नमाज़ पढ़ने बाहर न जाना पड़े'
झारखंड में kiss को लेकर किसकी कैसी सियासत?
वो कहती हैं, "पहले पुरुष अपने से ही तसर की खेती करते थे और महिलाओं को पास नहीं जाने देते थे लेकिन अब हम भी इस खेती में हाथ बंटाते हैं. शुरू में एक-दो साल पुरुषों को समझने में लगा लेकिन अब दो-तीन साल से ऐसा हो रहा है. अब पुरुषों को भी लग रहा है कि महिलाओं से भी तसर की खेती हो सकेगी.''
अब झारखंड के पहाड़ों से घिरे इस इलाके में तसर की खेती का अगला मौसम करीब छह महीने बाद मॉनसून में शुरू होगा.
'हिंदू’ डीलर ने रोका 'ईसाइयों’ का राशन
गुजरात क्यों भेजे जा रहे हैं महुए के हज़ारों लड्डू?
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications