Pics: पीएम मोदी के साथ प्रिंस विलियम और केट का लंच
नई दिल्ली। ड्यूक एंड डचेज ऑफ कैम्ब्रिज प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन ने मंगलवार को अपने शाही दौरे के तीसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने इन दोनों के सम्मान में एक लंच का आयोजन किया।

सलाम बालक ट्रस्ट के बच्चों के बीच केट
इससे पहले मंगलवार को ही केट और विलियम दोनों नई दिल्ली रेलवे स्टेशन गए। यहां पर इन्होंने सड़कों पर घूमने वाले बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ समय बिताया।
वॉर मेमोरियल पर केट और विलियम ने दी श्रद्धांजलि
मंगलवार को केट नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची और यहां पर उन्होंने सलाम बलाक ट्रस्ट के बच्चों के साथ वक्त बिताया।
Prince William and Kate Middleton lunch with PM Modi
यह ट्रस्ट उन तमाम बच्चों की मदद करता है जो रोजाना रेलवे स्टेशन आते हैं और भटक जाते हैं। केट और विलियम ने यहां पर बच्चों के साथ कैरम खेला और उनसे काफी देर तक बातें कीं।
दोनों ने ट्रस्ट के करीब 6,000 बच्चों से मुलाकात की। दोनों ने ट्रस्ट से जाना कि ट्रस्ट कैसे बच्चों की मदद कर रहा है।
इसके बाद दोनों ने बच्चों से कैरम के खेल के बारे में जानकारी ली। दिल्ली से यह शाही जोड़ा असम जाएगा और फिर वहां से भूटान के लिए रवाना होगा।
महारानी को याद अपना दौरा
केट और विलियम पहली बार भारत आए हैं। मुंबई में रविवार को प्रिंस विलियम ने मीडिया को बताया कि उनकी शादी के बाद केट अपने हनीमून के लिए जिन जगहों पर जाना चाहती थी, भारत भी उस लिस्ट में था।
बॉलीवुड एक्टर्स के बीच विलियम और केट
सोमवार को दोनों दिल्ली पहुंचे और यहां पर उन्होंने कई गतिविधियों में हिस्सा लिया। इन गतिविधियों में से सबसे अहम था शाम को ब्रिटिश हाईकमीशन पर आयोजित महारानी एलिजाबेथ की 90वीं सालगिरह का जश्न।
Prince William and Kate Middleton lunch with PM Modi
हाइकमीशन की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यहां पर कई लोग मौजूद थे। यहां पर प्रिंस विलियम ने महारानी की ओर से दिया गया संदेश पढ़ा।
इस संदेश में महारानी ने कहा था कि उनके जेहन में अभी तक उनके तीन भारत दौरे की यादें ताजा हैं। महारानी ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उनके परिवार की एक और पीढ़ी ब्रिटेन और भारत के संबंधों को मजबूत करने यहां पर पहुंची हैं।












Click it and Unblock the Notifications