मध्‍यप्रदेश उपचुनाव के लिए मध्‍यप्रदेश उपचुनाव के लिए काग्रेंस पार्टी ने किया इन सीटों के उम्‍मीदवारों के नाम का ऐलान

मध्‍यप्रदेश उपचुनाव के लिए काग्रेंस पार्टी ने किया इन सीटों के उम्‍मीदवारों के नाम का ऐलान

नई दिल्‍ली। चुनाव आयोग ने पिछले दिनों देश के 11 राज्यों में कुल 56 सीटों पर उपचुनाव करवाने की तारीख घोषित कर दी हैं। इन राज्यों में मध्‍यप्रदेश भी शामिल हैं। मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर उप चुनाव होना है। उनमें से कुछ सीटों के लिए देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी उम्‍मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया हैं। कांग्रेस पार्टी ने मध्‍य प्रदेश की मुरैना सीट से राकेश मावी, मेहगांव से हेमंत कटारे, मल्हारा से राम सिया भारती और बदनवर से कमल पटेल को आगामी मध्‍यप्रदेश उप-चुनाव के लिए चुनावी मैदान में उतारा। कांग्रेस पार्टी की अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने इन नामों का ऐलान किया हैं।

byelection

Recommended Video

    MP By Election 2020: Congress ने बदला Badnawar का उम्मीदवार, राजपूत वोटरों पर नजर | वनइंडिया हिंदी

    बता दें चुनाव आयोग ने 29 सितंबर को ही मध्य प्रदेश , उत्तर प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, कर्नाटक समेत 11राज्यों की 56 सीटों पर उप चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया था। इन सीटों पर 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 10 नवंबर को गिनती की जाएगी। वहीं मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर उप चुनाव होना है। 16 अक्टूबर को नामांकन करने की अंतिम तारीख होगी। 3 नवंबर को वोटिंग होगी और 10 नवंबर को नतीजे आएंगे।

    मध्‍यप्रदेश चुनाव क्यों हैं भाजपा के लिए अहम

    मध्यप्रदेश के उपचुनावों में भाजपा अपनी सत्ता बचाने की कोशिश करेगी, तो वहीं कांग्रेस नेता कमलनाथ छह महीने पहले खोई सत्ता वापस पाने के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगे। इस उपचुनाव में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया की साख भी दांव पर लगी है, क्योंकि जिन 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उनमें 16 सीटें सिंधिया के प्रभाव वाले ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+